टीम इंडिया

Ind-Sri: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन कप्तान, बूम-बूम बुमराह की टीम में वापसी

33 वर्षीय मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Ind-Sri: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन कप्तान, बूम-बूम बुमराह की टीम में वापसी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. जबकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, लेकिन उनका श्रीलंका दौरा उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है. शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान होंगे वहीं, केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर अपडेट यही है कि उन्हें टीम में जगह दी गई है. लेकिन उनकी फिटनेस पर उनका सीरीज दौरा निर्भर करेगा. इसके अलावा साई सुदर्शन की भी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. 33 वर्षीय मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को टीम में जगह दी गई है. उन्हें घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला है. घरेलू क्रिकेट में वह एक दशक से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. श्रीलंका में इंडिया ए टीम में दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज सारांश जैन शामिल थे.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

  1. शुभमन गिल (कप्तान)
  2. केएल राहुल (उप कप्तान)
  3. यशस्वी जायसवाल
  4. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  5. साई सुदर्शन
  6. ध्रुव जुरेल
  7. रवीन्द्र जडेजा
  8. कुलदीप यादव
  9. नमन सुथार
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. मो. सिराज
  12. प्रसिद्ध कृष्णा
  13. गुरनूर बरार
  14. देवीदत्त पडीकल
  15. सारांश जैनरहे

यह भी पढ़ें: बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के बयान पर जेएमएम और कांग्रेस ने कहा- सरकार गंभीर है और जांच चल रही है

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.