फीफा विश्व कप 2026

फीफा ने विश्व कप के दौरान MS Dhoni को खास अंदाज में दी जन्म दिन की बधाई!

थाला फॉर अ रीजन: फुटबॉल के तीन दिग्गजों के साथ धोनी का सम्मान!

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
फीफा ने विश्व कप के दौरान MS Dhoni को खास अंदाज में दी जन्म दिन की बधाई!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: टीम इंडिया के लिजेंड क्रिकेटर महेन्द्र सिंह का जादू सिर्फ क्रिकेट मैदान में ही नहीं, दुनिया के दूसरे खेलों में भी चलता है. दूसरे खेल और खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धौनी का कैसा सम्मान करते हैं, इसका नजारा अमेरिकी देशों में चल रहे फीफा विश्व कप 2026 में देखने को मिला. महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन मनाया. देश-दुनिया में धोनी के समर्थकों ने पूरे जोश-खरोश के साथ उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. लेकिन फीफा विश्व कप ने इस अवसर को एकदम खास बना दिया. 

फीफा वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड नजर आ रहे हैं. इन तीनों ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सात-सात गोल किए हैं. तस्वीर में दिख रहा है "7 गोल. थाला फॉर अ रीजन. हैप्पी थाला डे." यह धोनी की मशहूर 'नंबर 7' जर्सी और उनके जन्मदिन 7 की ओर भी इशारा है. 

इसके साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर धोनी के शानदार करियर को ग्राफिक के जरिए दिखाकर उनका जन्मदिन मनाया. धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने"एक हीरो जो जीने का तरीका बन गया. एक ऐसी विरासत जो हर पीढ़ी में बनी रहेगी" वाला वीडियो जारी कर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के फिर शुरू किया हमला, शहीद हक्कानी बंदरगाह पर अटैक के बाद दुनिया की धड़कनें फिर बढ़ीं

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.