न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: गुरुवार का दिन क्रिकेट जगत में एक खामोशी छा गई. दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल टीएम इंडिया के वर्षों तक सदस्य रहे अजिंक्य रहाणे ने आखिरकार अपना बल्ला टांग दिया है. अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के काफी भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं. लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा. 38 वर्षीय रहाणे ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के नाम एक संदेश देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनके करियर को विश्राम देने का यह बिल्कुल सही समय है.
रहाणे ने सोशल मीडिया पर अपने 20 साल लंबे शानदार क्रिकेट सफर को याद किया. उन्होंने अपने बचपन के दिनों से लेकर भारतीय टीम की जर्सी पहनने तक के सफर को याद करते हुए कहा कि उनके करियर को एक मुकाम देने का यह बिल्कुल सही समय है. इसलिए अब अपने फैंस से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को विराम दे रहा हूं.
38 वर्षीय रहाणे का क्रिकेट सफर काफी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में 5,077 रन बनाना उनकी प्रतिभा तो दर्शाता है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 शतक लगाए. अजिंक्य रहाणे देशी और विदेशी परिस्थिति दोनों में ही खेलने में महारथ रखते थे. विदेशों में भी उनका बल्ला खूब बोला. कुल 12 टेस्ट शतकों में से 8 टेस्ट शतक विदेशी धरती पर लगाना इसका परिचायक है.
फटाफट क्रिकेट में भी रहाणे ने खुद की उपयोगिता साबित करने का प्रयास किया है. 90 वनडे की 87 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.26 की औसत से 2,962 बनाए, जिनमें 3 शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल हैं. जिनमें 111 रनों का स्कोर सर्वाधिक है. वहीं. 20 अंतरराष्ट्रीय T20 मैचों में 20.83 की औसत ने उन्होंने 375 जिनमें 61 रनों का एक अर्द्धशतक शामिल है.
रहाणे एक टी-20 विश्व कप और एक वनडे विश्वकप भी खेल चुके हैं. 2014 में T20 वर्ल्ड कप और 2015 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया. रहाणे ने अपना आखिरी वनडे 2018 और आखिरी T20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में खेला. फिलहाल रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहा हैं. उन्होंने 212 मैचों में छह अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों के लिए 5,367 रन बनाए. 2026 सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी.
यह भी पढ़ें: बंगाल के वीरभूम में एक बस चालक के घर से बरामद हुए 10 करोड़ रुपए का सोना और 5 करोड़ से अधिक की नगदी