Monday, Aug 11 2025 | Time 00:29 Hrs(IST)
झारखंड


हुसैनाबाद में स्कूली बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया, प्रिंसिपल ने बच्चों को पर्व के बारे में दी जानकारी

हुसैनाबाद में स्कूली बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया, प्रिंसिपल ने बच्चों को पर्व के बारे में दी जानकारी

न्यूज11 भारत





हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत स्थित ग्रेट राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल देवरी कला जपला में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सभी बच्चे और शिक्षक लोग मिलकर रक्षाबंधन को मनाया. प्रिंसिपल आरथी मेहता ने रक्षाबंधन पर बच्चों को भाई-बहन के प्यारे रिश्तों के बारे में बताया. शिक्षिका रितु कुमारी ने एक छोटे कहानी के माध्यम से कृष्ण और द्रौपदी के बारे में बताया कि कृष्ण के हाथ कट जाने से द्रौपदी ने अपने साड़ी को फाड़कर कृष्ण के कलाई पर बांधी थी, और द्रौपदी के चीर हरण पर कृष्ण ने रक्षाबंधन का फर्ज निभाते हुए उन्हें बचाया था. जिप सदस्य राजू कुमार मेहता ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार और सम्मान का प्रतीक है. यह पर्व हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि ग्रेट राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल देवरी कला जपला में रक्षाबंधन का पर्व मनाने से बच्चों को अपने संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक और शिक्षिकाएं में नगमा शादाब, लुबना शाहीन, आरती कुमारी, सोनम कुमारी, निश्चल चंद्रवंशी, राज कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल थे. इस अवसर पर बच्चों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर उनके प्रति अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया.

 


 

 

अधिक खबरें
स्मार्ट मीटर के विरोध में 13 अगस्त को बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन समक्ष होगा प्रदर्शन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:48 PM

बोकारो थर्मल बेरमो. गोविंदपुर डी पंचायत भवन में मुखिया चन्दना मिश्रा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई . बैठक में डीवीसी के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का का जमकर विरोध किया गया साथ ही उपभोक्ताओं

मनोहरपुर साइडिंग दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने हरेन सिंह, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:41 PM

साइडिंग दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को मुखिया पूजा कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरेन सिंह को बनाया गया है. वहीं उपाध्यक्ष विश्वशील वैभव , सचिव कार्तिक गोप,विनोद सिंह उपसचिव

बरवाडीह की तीन पंचायतों में कांग्रेस का 'संगठन सृजन मंथन' कार्यक्रम संपन्न
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:41 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,लातेहार प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू, मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देशानुसार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के केचकी, पोखरी कला

पत्नी ने फटकारा तो पति ने पी ली फिनायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:36 PM

पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढी 29 रोड नंबर में अतीश राम ने शराब पीकर अपने आवास आया, इस पर उसकी पत्नी ने डांट फटकार लगाया जिससे आवेश में आकर अतीश राम ने फिनायल पिया, परिजनों द्वारा तुरंत इलाज करने हेतु

झामुमो ने चंदनकियारी पार्टी कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:49 PM

झारखंडियों की आत्मा थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन। जिन्होंने दबे कुचले आदिवासी व मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया था। उक्त बातें झामुमो चंदनकियारी प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष कालीपद महतो ने