ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: झारखंडियों की आत्मा थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन। जिन्होंने दबे कुचले आदिवासी व मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया था। उक्त बातें झामुमो चंदनकियारी प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष कालीपद महतो ने चंदनकियारी स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा। कहा कि उनके लिए व्यक्ति नही बल्कि संगठन व सिद्धांत ही सर्वोपरि था। कहा उन्होंने झारखंडीजनों के हित में झारखंड अलग राज्य की मांग के आंदोलन को मुकाम देकर अलग राज्य गठन में महती भूमिका निभाया। जो भुलाया नही जा सकता। गुरुजी ने अपने जीवनपर्यंत आदिवासी व मूलवासियों के हित की राजनीति करते हुए अपना जीवन त्याग दिया। उनके समर्पण व बलिदान को भुलाया नही जा सकता। कहा झामुमो उनके लिए पार्टी नही बल्कि झारखंडी आंदोलनकारियों का परिवार है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए मूलमंत्र को कभी नही भूलेंगे। इसके पूर्व झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर प्रखंड सचिव उमेश बासके, उपाध्यक्ष अमरजीत भगत, सुरेंद्र मरांडी, कयूम अंसारी, प्रफुल्य मोदी, कालीपद रजवार, उत्तम राय आदि अनेकों मौजूद थे.