न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के कुछ राज्यों में पिछले एक-दो दिनों से मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है, लेकिन यह बदलाव किसी बड़ी आकाशीय घटना का संकेत नहीं है, वैसे भी मौसम विभाग ने कोई मौसमी चेतावनी जारी नहीं की है. फिर भी मंगलवार के लिए मौसम का जो अनुमान है, उसके अनुसार, झारखंड के कुछ हिस्सों में छोटी-मोटी आकाशीय घटनाएं हो सकती है. दरअसल, मौसम में दिख रहा यह बदलाव और मानसून की विदाई की प्रक्रिया का नतीजा है.
मंगलवार के मौसम की बात करें तो गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और रांची के साथ कुछ अन्य जिलों में आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कहीं-कही हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. दिन में आंशिक बादल और धूप-छांव का सिलसिला बना रहेगा. बाकी मौसमी परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी. तापमान में भी कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें: भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप