बिहार विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा योगी का असर.. 'बंटोगे तो कटोगे' नारा फिर करेगा कमाल !

बिहार विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा योगी का असर.. 'बंटोगे तो कटोगे' नारा फिर करेगा कमाल !

बिहार विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा योगी का असर बंटोगे तो कटोगे नारा फिर करेगा कमाल

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार में पहले चरण के चुनाव का नामांकन प्रक्रिया पूरा होते ही चुनाव प्रचार अभियान में भी तेजी आ गई है. ऐसे में बिहार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी 20 से अधिक सभाएं और रैलियां प्रस्तावित हैं. बिहार चुनाव में योगी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं. हरियाणा चुनाव में योगी आदित्यनाथ का ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारा काफी प्रसिद्ध हुआ था. जिसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली चुनावों में भी इस नारे के सहारे योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू वोटरों को एकजुट करने का काम किया था. आप योगी के इस नारे की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी तर्ज पर ‘एक रहोगे, सेफ रहोगे’ नारा दिया था. चूंकि, बिहार चुनाव में घुसपैठ का मुद्दा भाजपा ने प्रमुखता से उठाया है, इसलिए योगी के चुनाव प्रचार में उतरने से एनडीए के साथी दलों को फायदा मिलेगा. 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. एनडीए ने अंततः सीटों के बंटवारे पर सहमति बना ली है. पटना में सहयोगी दलों के साथ व्यापक चर्चा के बाद भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली में अंतिम मुहर लगाई. वहीं, महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर आज (सोमवार) तस्वीर साफ होने की संभावना है. इस बीच, चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भाजपा और एनडीए ने रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं.

लालू परिवार पर CBI कोर्ट का फैसला आज संभव
इसी बीच 'लैंड फॉर जॉब' घोटाले में सीबीआई की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला आ सकता है. आरजेडी के तीनों प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात भी संभावित है. राहुल गांधी को उम्मीदवारों की सूची सौंपी जा चुकी है.

मोदी की चुनावी मुहिम 20 अक्टूबर से
जैसे ही सीटों का एलान होगा, राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर से "हमारा बूथ, सबसे मजबूत" अभियान की शुरुआत करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. माना जा रहा है कि मोदी की यह पहल पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ वोटरों को भी साधने की कोशिश होगी.

योगी आदित्यनाथ का बिहार दौरा, 20 से अधिक सभाएं संभावित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में प्रमुख भूमिका निभाएंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, योगी की राज्य भर में 20 से अधिक चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो आयोजित किए जाएंगे. सीमांचल से लेकर मिथिलांचल तक भाजपा उम्मीदवारों की पहली पसंद योगी बनकर उभरे हैं. उनका भाषण हिंदुत्व, विकास और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेगा.

योगी की बुलडोजर शैली और प्रभाव
योगी आदित्यनाथ की पहचान एक सख्त प्रशासक की बन चुकी है. उनके बुलडोजर एक्शन और अपराधियों पर सख्ती को लेकर वे देशभर में चर्चा में रहते हैं. मार्च 2017 से जून 2025 तक यूपी में 234 कुख्यात अपराधी मुठभेड़ों में मारे गए, जबकि 30,000 से ज्यादा गिरफ्तार किए गए. योगी की यही छवि उन्हें हिंदी पट्टी के वोटरों के बीच खासा लोकप्रिय बनाती है.

तीन राज्यों में योगी की सफलता का असर
महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में योगी की रैलियों ने भाजपा को चुनावी बढ़त दिलाई थी. उनका नारा "बंटोगे तो कटोगे" खासा लोकप्रिय हुआ, जिसने वोटरों के ध्रुवीकरण में अहम भूमिका निभाई. भाजपा का मानना है कि बिहार जैसे पड़ोसी राज्य में भी योगी की अपील असरदार हो सकती है, खासकर जब पार्टी घुसपैठ जैसे मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से शामिल कर रही है.

पार्टी में बढ़ा योगी का दबदबा
संन्यासी जीवन से सियासत में आए योगी आदित्यनाथ अब भाजपा के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार चयन पर उनकी अनदेखी पार्टी को भारी पड़ी थी. उपचुनावों में फ्री हैंड मिलने के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पार्टी नेतृत्व को अपनी रणनीतिक सोच का लोहा मनवाया. बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों की तस्वीर अब साफ हो रही है, वहीं प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जैसे दिग्गज नेताओं की एंट्री से चुनावी पारा चढ़ने लगा है. आगामी दिनों में बिहार की सियासत और गर्माएगी, यह तय है.

ये भी पढ़ें- लालू, राबड़ी और तेजस्वी के लिए बड़ी मुश्किल, IRCTC घोटाले में कोर्ट ने आरोप तय किए
 

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश

झारखंड

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश

सेना भूमि घोटाले में आरोपी दिलीप घोष को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज

झारखंड

सेना भूमि घोटाले में आरोपी दिलीप घोष को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज

घाघरा थाने के पीछे कचरे से उठी चिंगारी से ‘आग का तांडव’, चपेट में आए जब्त वाहन हुए राख, गुमटी भी स्वाहा

झारखंड

घाघरा थाने के पीछे कचरे से उठी चिंगारी से ‘आग का तांडव’, चपेट में आए जब्त वाहन हुए राख, गुमटी भी स्वाहा

जेवर चमकाने के बहाने महिला से सोने की अंगूठी लेकर ठग फरार, पुलिस ठगों के खोजबीन में जुटी

झारखंड

जेवर चमकाने के बहाने महिला से सोने की अंगूठी लेकर ठग फरार, पुलिस ठगों के खोजबीन में जुटी