न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय पर समाप्त हो गई. दिनभर चले मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत अब बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है. अब 27 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे.
राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके चलते अधिकांश मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई.
हालांकि कुछ स्थानों से छिटपुट घटनाओं की खबरें सामने आईं, लेकिन इनका मतदान प्रक्रिया पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा. कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ. अब सभी की नजरें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला सामने आएगा.
ये भी पढ़ें- रांची के वार्ड 23 हिंदपीढ़ी में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट, जमकर हंगामा