Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. ये भी पढ़ें- झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 LIVE: 48 निकायों के लिए वोटिंग समाप्त, शाम 05 बजे तक 61.83 प्रतिशत मतदान
झारखंड
बिहार