न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अपर पुलिस महानिदेशक, द॰छो॰प्रक्षेत्र मनोज कौशिक के द्वारा झारखंड निकाय चुनाव के मतदान दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) रांची एवं पुलिस अधीक्षक(यातायात) रांची की उपस्थिति में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की गई. इस अवसर पर स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी भी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- 48 नगर निकायों में मतदान का समय समाप्त, बैलेट बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 27 फरवरी को होगी मतगणना