नहीं रहे RKS कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे RKS कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे rks कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड और बिहार की जानी-मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का आज 29 दिसंबर की सुबह निधन हो गया. वह पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.

रामकृपाल सिंह मूल रूप से बिहार के बेगुसराय जिले के रामदिरी गांव के निवासी थे. इसके अलावा रांची के चेशायर होम रोड स्थित आवास में भी उनका रहना होता था. उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड और बिहार के कंस्ट्रक्शन जगत सहित सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई.

परिवार को छोड़ गए पीछे
रामकृपाल सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके दो बेटे सुधीर कुमार और रंजन कुमार, एक बेटी, दो पोते और दो पोतियां हैं. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे बेगुसराय स्थित उनके पैतृक गांव रामदिरी में किया जाएगा.

1973 से शुरू हुआ सफल सफर
रामकृपाल सिंह ने वर्ष 1973 में प्रोप्राइटरशिप के रूप में कंस्ट्रक्शन कारोबार की शुरुआत की थी. मेहनत, ईमानदारी और दूरदर्शिता के दम पर उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. वर्ष 2003 में कंपनी को प्राइवेट लिमिटेड के रूप में स्थापित किया गया. रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन एक प्रमुख ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्टर के रूप में जानी जाती हैं. कंपनी सड़क, रेलवे, खनन और भवन निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का कार्य करती हैं.

झारखंड की पहचान बने कई ऐतिहासिक प्रोजेक्ट
कंपनी ने रांची में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, समाहरणालय भवन, झारखंड हाई कोर्ट, विधानसभा भवन सहित कई प्रमुख सड़कों का निर्माण किया हैं. ये परियोजनाएं आज झारखंड की पहचान बन चुकी हैं. कुछ दिन पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जारी देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची में रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन को शामिल किया गया था. इसके साथ ही झारखंड बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से कंपनी को ‘कॉन्ट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़े: रांची: जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर असामाजिक तत्वों की करतूत, दो बाइक को किया आग के हवाले

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त