न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर से दिल को दहला देने वाली खबर आ रही है. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भाई-बहन ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. भाई बहन की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.
न्यू सीतारामडेरा लेबर आफिस रोड़ के समीप एक घर में 55 वर्षीय महिला प्रोफेसर सरस्वती सरकार,उसके 50 वर्षीय भाई बलराम सरकार ने पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
सीताराम थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन पहला दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, कुछ लोगों का कहना है कि महिला बीमारी से ग्रसित थी.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: खनन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 38 हजार सीएफटी बालू जब्त