BREAKING: रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश, चतरा के जंगलों में गिरा विम...

BREAKING: रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश, चतरा के जंगलों में गिरा विमान; 7 लोगों की मौत की आशंका

breaking रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश चतरा के जंगलों में गिरा विमान 7 लोगों की मौत की आशंका

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
बड़ी खबर सामने आ रही है. रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट रडार से गायब होने के बाद चतरा के सिमरिया में क्रैश हो गया है. चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ जंगल में पुलिस पहुंची है. जानकारी के अनुसार विमान में 7 लोग सवार थे. विमान 7 बजे शाम में रांची स्टेट हैंगर से दिल्ली के लिए उड़ा था. उड़ान भरने के बाद विमान रडार से गायब हो गया था, जिसके बाद से ही उसकी खोजबीन जारी थी. 

height=570


झारखंड के चतरा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. रांची स्थित बिरसा मुंडा ऐटपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एयर एंबुलेंस विमान तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और बाद में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया. हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ स्थित घने जंगलों में हुआ है. 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विमान अचानक संतुलन खोता हुआ दिखाई दिया और तेज धमाके के साथ जंगल में जा गिरा. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनके मृत होने की आशंका जताई जा रही है. इनमें एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स तथा क्रू मेंबर शामिल बताए जा रहे हैं.

कौन-कौन थे सवार 
विमान में एक पेशेंट, दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक स्टाफ और दो पायलट सवार थे. मरीज का नाम संजय कुमार, डॉक्टर का नाम विकास कुमार गुप्ता, दो पायलट का नाम कैप्टन विवेक विकास भगत और स्वराजदीप सिंह बताया जा रहा है. 

height=1052

कैसे हुआ हादसा?
सूत्रों के अनुसार विमान ने रांची से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया था. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क टूट गया और वह रडार से गायब हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिमरिया के आसमान में विमान को लड़खड़ाते देखा गया, जिसके बाद वह करम टांड़ के जंगल क्षेत्र में गिर गया.

राहत और बचाव कार्य में चुनौती
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई. हालांकि दुर्घटनास्थल घने और दुर्गम जंगलों में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. शाम का समय और खराब भूगोल सर्च ऑपरेशन को और जटिल बना रहा है.

प्राथमिकता मलबे तक पहुंचने, शवों को बाहर निकालने और हादसे के कारणों की जांच करने की है. मौके से मिल रही तस्वीरें और सूचनाएं बेहद हृदयविदारक बताई जा रही हैं.

जांच के आदेश, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
विमान में सवार लोगों की आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. हादसे की वजह तकनीकी खराबी थी या मौसम का प्रभाव, इसकी जांच के लिए Directorate General of Civil Aviation (DGCA) को सूचित किए जाने की खबर है. प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान और पुष्टि का इंतजार है.

 घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं. संभावित क्षेत्र में व्यापक खोज एवं राहत अभियान शुरू कर दिया गया है. फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह खबर बेहद चिंताजनक और झकझोर देने वाली है. पांच जिंदगियां दांव पर हैं. मैंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और सभी उपलब्ध संसाधन झोंकने का निर्देश दिया है. हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षित बरामदगी है.
 

संबंधित सामग्री

बच्चा चोरी की अफवाह निकली झूठी, घर में ही सुरक्षित मिले चारों बच्चे

झारखंड

बच्चा चोरी की अफवाह निकली झूठी, घर में ही सुरक्षित मिले चारों बच्चे

पहले फैली खबर का खंडन, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

गढ़वा जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के सभी 89 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान करा कर लौटीं सभी पोलिंग पार्टी

झारखंड

गढ़वा जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के सभी 89 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान करा कर लौटीं सभी पोलिंग पार्टी

गढ़वा DC और SP ने दी जानकारी

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस बिजली पोल से टकराई, SSB जवानों ने दिखाई बहादुरी – कई यात्रियों की बची जान

बिहार

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस बिजली पोल से टकराई, SSB जवानों ने दिखाई बहादुरी – कई यात्रियों की बची जान

Holika Dahan 2026: 3 मार्च को ही मनाया जाएगा होलिका दहन, जानिए शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया

झारखंड

Holika Dahan 2026: 3 मार्च को ही मनाया जाएगा होलिका दहन, जानिए शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया

AI Summit में ‘बेइज्जती’ पर बवाल! Jitan Ram Manjhi का बड़ा हमला-  “कांग्रेस देश का कलंक”

बिहार

AI Summit में ‘बेइज्जती’ पर बवाल! Jitan Ram Manjhi का बड़ा हमला- “कांग्रेस देश का कलंक”

तेजस्वी के ‘फ्लॉप’ बयान पर मांझी का तंज – “उन्हें AI का मतलब भी पता है?”