विक्रमशिला सेतु हादसे पर एक्शन मोड में सीएम सम्राट, हाई लेवल मीटिंग; पुल के पास ...

विक्रमशिला सेतु हादसे पर एक्शन मोड में सीएम सम्राट, हाई लेवल मीटिंग; पुल के पास आवाजाही ठप, नाव सेवा शुरु

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बड़ा हादसा हुआ, जहां पुल का एक हिस्सा गंगा में समा गया और आवाजाही बंद करनी पड़ी। सीएम सम्राट चौधरी ने तुरंत एक्शन लेते हुए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जबकि प्रशासन ने लोगों के

विक्रमशिला सेतु हादसे पर एक्शन मोड में सीएम सम्राट हाई लेवल मीटिंग पुल के पास आवाजाही ठप नाव सेवा शुरु

विक्रमशिला सेतु हादसे पर एक्शन मोड में सीएम सम्राट |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना / भागलपुर -  भागलपुर के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर बड़ा हादसा सामने आया है। देर रात पिलर संख्या 133 के पास सड़क का स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई और तत्काल प्रभाव से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस घटना के कुछ ही घंटों के अंदर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तत्कालिक प्रभाव से हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। 

हाईलाइट्स - 

  • भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटकर गंगा में गिरा
  • हादसे के बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद
  • सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई हाई लेवल बैठक
  • बैठक में डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव और NHAI अधिकारी शामिल
  • प्रशासन ने शुरु की मुफ्त नाव सेवा, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
  • घाटों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती

सीएम ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक 

घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पथ निर्माण विभाग के सचिव और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। हादसे के कारणों और मरम्मत की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासन मौके पर, सुरक्षा कड़ी 

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद यादव समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियातन पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।

आवाजाही के लिए नाव सेवा शुरु 

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव सेवा शुरू की जा रही है। सरकारी नावों से लोग निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सेवा सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही उपलब्ध रहेगी और एक नाव पर 50 से अधिक लोगों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। एसएसपी प्रमोद यादव ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। गंगा घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। फिलहाल प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है, जबकि पुल की तकनीकी जांच और मरम्मत को लेकर विशेषज्ञों की टीम सक्रिय हो गई है।

इसे भी पढ़ें - तेजस्वी यादव: लकी चार्म’ या ‘अनलकी फैक्टर ? सोशल मीडिया ने खड़ा किया नया सियासी नैरेटिव

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार