न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रदेश कांग्रेस की नई कमिटी के बाद पार्टी में विवाद गहरा गया है. सोशल मीडिया में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रभारी के राजू से प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला लेने का आग्रह किया है. वित्त मंत्री ने बीते दिनों योगेन्द्र साव पर हुए कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. साथ ही रमा खलखो को कमिटी में जगह दिए जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि जंबो जेट कमिटी की जगह प्रदेश नेतृत्व के बारे पार्टी फैसला ले. ऐसा नहीं होता है तो संगठन मजबूती की कल्पना नहीं हो सकती. के राजू को लिखा पत्र वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया में साझा किया. इधर आज दोपहर ही वित्त मंत्री के बेटे ने नईं कमिटी से इस्तीफा दिया था. वित्त मंत्री के बेटे को नई कमिटी में सचिव बनाया गया था. अपने पत्र में वित्त मंत्री ने लिखा कि झारखंड कांग्रेस में एक आंख में सुरमा एक में काजल है.

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बेटे प्रशांत किशोर ने कांग्रेस सचिव के पद से दिया इस्तीफा