कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
एक्सक्लूसिव

धनबाद में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन लिए गए हिरासत में

मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

By : Ark Sahuliyar
धनबाद में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन लिए गए हिरासत में

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
भाजपा जिला कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनुस्मृति का पुतला दहन करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय में जुट गए. इसी दौरान सड़क पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई.

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ से प्रधानमंत्री के पुतले को छीन लिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और हालात को नियंत्रित किया. मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौके से वापस भेज दिया है. फिलहाल भाजपा कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस एसोसिएशन विशेष शाखा ने जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.