बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन, पीएम मोदी सहित...

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के दिग्गज विचारक बलबीर पुंज का शनिवार को निधन हो गया. वे 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे एक बड़ी क्षति बताया हैं. 

बलबीर पुंज बीजेपी के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने संगठन को वैचारिक और बौद्धिक स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके थे और युवावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे थे. उनका करियर पत्रकारिता से शुरू हुआ था. वर्ष 1971 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा और लंबे समय तक सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य किया. बाद में वे राजनीति में आए और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल हो गए. वे दो बार राज्यसभा सांसद रहे- पहली बार 2000 से 2006 तक उत्तर प्रदेश से और दूसरी बार 2008 से 2014 तक ओडिशा से.

इसके अलावा उन्होंने नेशनल यूथ कमिशन फॉर यूथ के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई, जिसका दर्जा केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के समकक्ष होता हैं. संगठन में उनके योगदान को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता हैं. वे दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष भी रहे और लेखन के क्षेत्र में भी उनकी गहरी पहचान थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक प्रखर विचारक, लेखक और बुद्धिजीवी बताया. उन्होंने कहा कि बलबीर पुंज ने बीजेपी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया और उनके लेखन में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के प्रति गहरी सोच दिखाई देती थी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के बौद्धिक प्रकोष्ठ के मजबूत स्तंभ थे और संगठन को नई दिशा देने में उनकी बड़ी भूमिका रही.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राजनीति और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़े: झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 24 जिलों में 560 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
 

संबंधित सामग्री

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखंड

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

पलामू DC ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया गया निर्देश

झारखंड

पलामू DC ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया गया निर्देश