कुछ ही देर में शपथ शुरु: सम्राट चौधरी का होगा ताजपोशी, बड़े नेताओं का जुटान जारी, लोक भवन में बढ़ी हलचल

सम्राट चौधरी कुछ ही देर में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, पटना के लोक भवन में भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बड़े नेताओं का जुटान जारी है और समारोह से पहले लोक भवन में हलचल तेज हो गई है

By : sawan kumar
कुछ ही देर में शपथ शुरु: सम्राट चौधरी का होगा ताजपोशी, बड़े नेताओं का जुटान जारी, लोक भवन में बढ़ी हलचल

कुछ ही देर में शपथ शुरु: सम्राट चौधरी का होगा ताजपोशी

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। इस फैसले के साथ ही वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और बिहार में नए नेतृत्व का दौर शुरू हो गया है। बिहार की राजनीति में 15 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया है। लंबे समय से जारी सियासी उठापटक के बाद अब राज्य को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। NDA विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुने जाने के बाद आज वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही पहली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, जो राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह बदलाव सिर्फ नेतृत्व का नहीं, बल्कि सियासी संतुलन और सत्ता समीकरणों का भी है, जो आने वाले समय में राज्य की दिशा तय करेगा।

हाइलाइट्स:

  • सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
  • पटना के लोक भवन में होगा भव्य समारोह
  • दो डिप्टी सीएम और कई मंत्री भी ले सकते हैं शपथ
  • नीतीश कुमार ने दिया समर्थन, खुद रखा नाम का प्रस्ताव
  • राजधानी पटना में जश्न जैसा माहौल, सड़कों पर पोस्टर-बैनर
  • जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता समारोह में शामिल
बड़े नेताओं का जुटान जारी

 लोक भवन में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
आज पटना के लोक भवन में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य भी शपथ ले सकते हैं, जिससे नई सरकार का औपचारिक गठन होगा।

 राजधानी पटना में जश्न जैसा माहौल
शपथ ग्रहण को लेकर पटना शहर को पूरी तरह सजाया गया है। बीजेपी कार्यालय में विशाल मंच तैयार किया गया है और सड़कों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।

 नीतीश कुमार का मिला समर्थन
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में उन्होंने स्वयं उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया।

 विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दावा
मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वे एनडीए नेताओं के विश्वास के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 बड़े नेताओं का जुटना शुरू
समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी और उनका पूरा परिवार भी इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनेगा।

 लोक भवन में बढ़ी हलचल
शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोक भवन में नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ ही देर में बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें - दुल्हन सा सजा BJP दफ्तर, कुछ ही देर में शपथ लेंगे सम्राट—बिहार में नया सत्ता अध्याय शुरु...

संबंधित सामग्री

रांची: हरमू चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’, भाजपा ने लगाया नया बोर्ड

रांची: हरमू चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’, भाजपा ने लगाया नया बोर्ड

भाजपा ने हरमू चौक पर गाजे-बाजे के साथ विकसित भारत संकल्प सेवा चौक नाम का बोर्ड लगाया.

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे. 

रांची: जयपाल सिंह मुंडा पार्क पर कड़ा पहरा,  17 दिनों तक तैनात रहेंगे 49 मजिस्ट्रेट; ताला खोलने के बाद बढ़ा विवाद

रांची: जयपाल सिंह मुंडा पार्क पर कड़ा पहरा,  17 दिनों तक तैनात रहेंगे 49 मजिस्ट्रेट; ताला खोलने के बाद बढ़ा विवाद

निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद 5 अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के नाम पर मेयर रोशनी खलखो ने जबरन गेट का ताला खोला था.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने मंगल मुंडा उर्फ पांड्या की जमानत याचिका खारिज कर दी है.