बिहार की कुर्सी पर ‘सम्राट’: चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक नया अध्याय शुरु..

बिहार की कुर्सी पर ‘सम्राट’: चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक नया अध्याय शुरु..

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नए राजनीतिक दौर की शुरुआत की है। BJP के नेतृत्व में बनी इस सरकार से राज्य में बड़े बदलाव और विकास की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार की कुर्सी पर ‘सम्राट’ चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ एक नया अध्याय शुरु

बिहार की कुर्सी पर ‘सम्राट’: चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक नया अध्याय शुरु.. |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना- बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है, सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही राज्य में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह पटना में सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें सीमित नेता शामिल हुए। नई सरकार से अब विकास, सुशासन और सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व भाई सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें NDA विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है—

  • उन्होंने कई दलों में रहकर काम किया और अब बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे बन चुके हैं।
  • शुरुआत में Samrat Choudhary राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े थे और Lalu Prasad Yadav के करीबी माने जाते थे।
  • बाद में उन्होंने RJD छोड़कर Janata Dal (United) का दामन थामा और Nitish Kumar के साथ काम किया।
  • JD(U) में रहते हुए मंत्री भी बने और संगठन में अहम जिम्मेदारी निभाई।
  • इसके बाद उन्होंने JD(U) छोड़कर Rashtriya Lok Samata Party (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी) जॉइन की।
  • फिर 2018 में Bharatiya Janata Party में शामिल हो गए।
  • बीजेपी में आने के बाद उनका कद लगातार बढ़ा और वे बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने, साथ ही डिप्टी सीएम पद तक पहुंचे।

राजधानी पटना में जश्न जैसा माहौल

शपथ ग्रहण को लेकर पटना शहर को पूरी तरह सजाया गया है। बीजेपी कार्यालय में विशाल मंच तैयार किया गया है और सड़कों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।

 नीतीश कुमार का मिला समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में उन्होंने स्वयं उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया।

 विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दावा

मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वे एनडीए नेताओं के विश्वास के साथ बिहार के विकास, प्रगति और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले , मंदिर में पूजा करने पहुंचे सम्राट, कुछ देर बाद लोक भवन रवाना..

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल