न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उनकी सुरक्षा में और इजाफा किया जाएगा. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को Z+ स्तर की उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी. फिलहाल, मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) की विशेष सुरक्षा प्राप्त है. सूत्रों के मुताबिक, पद छोड़ने के बाद भी उन्हें SSG सुरक्षा के साथ-साथ Z+ श्रेणी का अतिरिक्त सुरक्षा घेरा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.
ये भी पढ़ें- रांची SSP ने कम्पोजिट कंट्रोल रूम में की महत्वपूर्ण बैठक, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा