विश्वकर्मा भारती/न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क: बेरमो में बालू घाटों से बैखोफ तरीके से अवैध रूप से बालू की ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है. नदी घाटों से लगातार हो रही खनन से अब लोग प्रभावित हो रहें हैं. ताजा मामला बेरमो का है, जहां दामोदर नदी से हो रहें बालू की उठाव से नदी की संरचना खराब हो गई है और लोगों की परेशानियां बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जहां जल सहिया बालू माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों से एकजुट होकर उन्हें खदड़ने की अपील करती नजर आ रही है. वायरल वीडियो पुरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहीं हैं. जहां एक ओर जिला प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की दम भरती नजर आती है. वहीं. इस दूसरी ओर इस तरह की तस्वीरें सामने आना जिला प्रशासन की कार्रवाई को खानापूर्ति साबित करती नजर आ रही है. बताते चलें कि यह वीडियो बेरमो की दामोदर नदी का है, जो कथारा पंचायत के असनापानी स्थित इंटेकवेल के समीप का बताया जा रहा है. जल सहिया गुलिस्तां कमाल ने बताया कि ट्रेक्टर से बालू उठाव की वजह से जल स्रोत गड़बड़ा गया है. जिससे पेयजलापूर्ति बाधित हो गई है. सुचारू रूप से पेयजलापूर्ति के लिए ग्रामीणों से अपिल कर रही है कि बालू घाटों से माफियाओं को खदड़ने में सहयोग करें. अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन उक्त मामले में क्या कुछ कार्रवाई करतीं हैं या फिर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति.