न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शहर के विभिन्न इलाकों में 1 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह बाधा आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत मरम्मत और उन्नयन कार्यों के कारण होगी. डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत शुक्ला कॉलोनी स्थित महादेव अपार्टमेंट के पास तार बदलने के लिए पोल लगाने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान शुक्ला कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
वहीं, लालपुर अवर प्रमंडल के अंतर्गत संतन्ना गली, ऑरकिड हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में भी आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा. इसके चलते यहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
इसके अलावा, तुपुदाना अवर प्रमंडल में एलटी लाइन के नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने तथा 11 केवी लाइन में पेड़ों की डालियों की कटाई का कार्य किया जाएगा. इस कारण सिंह मोड़ फीडर से जुड़े विकास नगर, प्रेम नगर, चोरिया टोली और हनुमान नगर क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारियां कर लें.
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो ने खोली वसूली की पोल, सिमरिया थाना सवालों के घेरे में!