भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोभियां पुल के पास मंगलवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया. घायल की पहचान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गुलियाडीह गांव निवासी 35 वर्षीय रामदेव मुर्मू के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामदेव मुर्मू अहिल्यापुर से साप्ताहिक हाट कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से जा टकराई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा पर कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. बाद में सूचना मिलने पर अहिल्यापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपने गश्ती वाहन से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.
घटना को लेकर क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: पिपरवार क्षेत्र के बहेरा गांव मे ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का हुआ आयोजन