भाजपा कभी भी आदिवासियों का वास्तविक भला नहीं कर सकती: शिल्पी नेहा तिर्की

भाजपा कभी भी आदिवासियों का वास्तविक भला नहीं कर सकती: शिल्पी नेहा तिर्की

भाजपा कभी भी आदिवासियों का वास्तविक भला नहीं कर सकती शिल्पी नेहा तिर्की

न्यूज़11 भारत
डिब्रूगढ़/डेस्क:
असम विधानसभा चुनाव के दौरान आज कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा कभी भी आदिवासी समाज का वास्तविक भला नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि असम का समग्र विकास केवल कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और आज यह सच्चाई हर वर्ग की जनता महसूस कर रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय चाय बागान क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल खोले गए थे, ताकि आदिवासी परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य सशक्त बन सके. लेकिन भाजपा शासन में लगभग 6000 विद्यालयों पर ताले लगा दिए गए, जिससे चाय बागान में काम करने वाले आदिवासी समुदाय के हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए. यह अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है.

शिल्पी नेहा तिर्की ने आगे कहा कि कांग्रेस शासनकाल में चाय कंपनियों से अलग तथा सरकार की ओर से अलग राशन की व्यवस्था थी, जिससे श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलती थी. भाजपा सरकार के आने के बाद कंपनी से मिलने वाला राशन भी बंद करवा दिया गया. कांग्रेस के समय कंपनियां श्रमिकों के बिजली बिल का भुगतान करती थीं, लेकिन अब यह सुविधा समाप्त कर दी गई है. इसके उलट स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल थमाया जा रहा है, जिससे गरीब श्रमिक परिवार आर्थिक संकट में हैं.

उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और सब समझ रही है. आदिवासी समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है और जनहितकारी कांग्रेस सरकार को पुनः स्थापित करने का मन बना चुका है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अब समय शिक्षा, सम्मान और अधिकारों की बहाली का है — और यह केवल कांग्रेस के साथ ही संभव है.

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो ने खोली वसूली की पोल, सिमरिया थाना सवालों के घेरे में!
 
संबंधित सामग्री

छपरा में शहर की बड़ी डॉक्टर के इशारे पर आशा कार्यकर्ता करती थीं मरीजों की दलाली! 51 आशा कार्यकर्ता रडार पर!

बिहार

छपरा में शहर की बड़ी डॉक्टर के इशारे पर आशा कार्यकर्ता करती थीं मरीजों की दलाली! 51 आशा कार्यकर्ता रडार पर!

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

झारखंड

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चंदवा  के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल

झारखंड

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल