रांची SSP ने कम्पोजिट कंट्रोल रूम में की महत्वपूर्ण बैठक, प्रभावी निगरानी सुनिश्...

रांची SSP ने कम्पोजिट कंट्रोल रूम में की महत्वपूर्ण बैठक, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा

रांची ssp ने कम्पोजिट कंट्रोल रूम में की महत्वपूर्ण बैठक प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची SSP राकेश रंजन के द्वारा आज कम्पोजिट कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी कार्यरत पेट्रोलिंग वाहनों की गतिविधियों की आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि सभी पेट्रोलिंग वाहनों में जीपीएस सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से उनके मूवमेंट, वर्तमान लोकेशन, गंतव्य दिशा तथा किसी स्थान पर पहुँचने में लगने वाले समय की सटीक जानकारी प्राप्त की जा रही है. इन सभी वाहनों की निगरानी सीधे कम्पोजिट कंट्रोल रूम से ही रियल-टाइम में की जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर सतत नजर रखी जा सके.

इसके अतिरिक्त, इस प्रणाली के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देना संभव हो सकेगा तथा किसी भी घटना स्थल पर पुलिस बल की शीघ्र पहुँच सुनिश्चित की जा सकेगी. इससे न केवल अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी, बल्कि आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी इस तकनीक का पूर्ण रूप से उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाया जा सके. बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं शहरी क्षेत्र एवं यातायात के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे. 

ये भी पढ़ें- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

संबंधित सामग्री

छपरा में शहर की बड़ी डॉक्टर के इशारे पर आशा कार्यकर्ता करती थीं मरीजों की दलाली! 51 आशा कार्यकर्ता रडार पर!

बिहार

छपरा में शहर की बड़ी डॉक्टर के इशारे पर आशा कार्यकर्ता करती थीं मरीजों की दलाली! 51 आशा कार्यकर्ता रडार पर!

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

झारखंड

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चंदवा  के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल

झारखंड

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल