न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में सिमरिया थाना का चौकीदार सत्येंद्र सिंह कथित तौर पर ट्रक चालकों से खुलेआम पैसे वसूलते नजर आ रहा है. आरोप है कि गाड़ियों को पास कराने के एवज में अवैध रकम की वसूली की जा रही थी. यह मामला जबड़ा बाजार पर लगाया गया नाका के पास का है.
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह वसूली किसके इशारे पर हो रही थी? क्या यह सिर्फ एक चौकीदार की मनमानी है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा संरक्षण? इस संदर्भ में पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल से पूछे जाने पर उन्होंने बताए मामला गंभीर है जांच कर दोषियों के विरुद्ध करवाई होगी. ग्रामीणों ने मौके पर विरोध भी जताया, जिससे चौकीदार को लोगों के कोपभाजन का सामना करना पड़ा. वर्दी की आड़ में दबंगई और खुलेआम उगाही ने खाकी की साख पर दाग लगा दिया है.
सबसे अहम सवाल
- वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कौन करेगा?
- क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
- अब देखना यह है कि जिला पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाता है?
- पुलिस कप्तान के करवाई पर भरोसा है लोगों को?
ये भी पढ़ें- रांची नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धि: बीते वित्तीय वर्ष संपत्ति कर संग्रहण 100 करोड़ के पार, नागरिकों के सहयोग से हुआ संभव