बिहार में आज कई बड़े नेताओं का नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार में आज कई बड़े नेताओं का नामांकन

बिहार में आज कई बड़े नेताओं का नामांकन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज कई दिग्गज नेता अपना नामांकन दाखिल करेंगे. आज के दिन बिहार की राजनीति में कई बड़े चेहरे अपनी दावेदारी पेश करेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं. तेजस्वी यादव आज राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. राघोपुर सीट को आरजेडी का गढ़ माना जाता है और इस बार भी तेजस्वी यादव यहीं से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

इसके अलावा, राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी आज ही अपना नामांकन पत्र भरेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक संजीव चौरसिया के नामांकन को खास बनाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पटना पहुंच रहे हैं. वह संजीव चौरसिया के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

वहीं, मंत्री सुनील कुमार के नामांकन में शामिल होने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार पहुंचेगी. आज का दिन नामांकन प्रक्रिया के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, जहाँ राज्य और बाहर के कई बड़े राजनीतिक चेहरे मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़े: जैसलमेर बस हादसे की पूरी कहानी: धुआं निकलने के बाद भी लपटों ने कैसे ली 20 जानें?

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

झारखंड

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

झारखंड

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

झारखंड

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान

झारखंड

गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से भंडरा गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर

झारखंड

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से भंडरा गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर