न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026 यानी कल जारी कर सकता हैं. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है और शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं.
सूत्रों के मुताबिक, झारखंड बोर्ड अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित करेंगे. इसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी. इस वर्ष झारखंड बोर्ड परीक्षा में कुल करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. इनमें मैट्रिक (10वीं) के लगभग 4.3 लाख छात्र और इंटरमीडिएट (12वीं) के 3 लाख से अधिक छात्र शामिल हैं. बता दें कि, झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक चली थी.
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य हैं. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा के माध्यम से दोबारा मौका दिया जाएगा. बोर्ड 12वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ या कुछ अंतराल पर जारी कर सकता हैं. इसे लेकर अंतिम फैसला बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ होगा.
डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट
यदि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण सर्वर धीमा पड़ता है, तो छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. डिजिटल मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और अन्य सरकारी कार्यों के लिए मान्य होगी.
वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलते हैं, जिससे सर्वर डाउन होने की संभावना रहती हैं. ऐसी स्थिति में छात्र घबराएं नहीं और कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें. इसके अलावा वैकल्पिक वेबसाइट्स या डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं. 10वीं के लाखों छात्र अब अपने भविष्य को लेकर उत्साहित और चिंतित हैं. रिजल्ट के बाद ही छात्रों को आगे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम चुनने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़े: स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी