न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: स्लग कैमूर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आचार संहिता लागू होते ही कैमूर में पुलिस ने यूपी बिहार बॉर्डर खजुरा स्थित विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. स्थानीय थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने वाले पर वाहन चेकिंग चलाया और गाड़ियों की सघनता से जांच करते हुए उनके कागजातों की पड़ताल की. दरअसल, चुनाव आचार संहिता के लागू होते ही एसपी हरिमोहन शुक्ल ने विधानसभा चुनाव को लेकर मातहत अधिकारियों को शहर सहित पूरे जिले में विधि व्यवस्था सख्त रखने का आदेश दिया हैं.
वही इस संबंध में दुर्गावती थाना के ए एसआई धनंजय कुमार ने बताया कि कैमूर जिले में आदर्श आचार संहिता लगते ही हम लोगों को यूपी बिहार बॉर्डर खजुरा स्थित चेक पोस्ट पर कैमूर पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार ड्यूटी तैनात की गई है जिसमें उत्तर प्रदेश से हर एक छोटी बड़ी वाहनों की 24 घंटा जांच की जा रही है.
यह भी पढ़े: पवन सिंह ने किया बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले- मैं पार्टी का सच्चा सिपाही