जेडीयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को, शराबबंदी कानून पर कोई समीक्षा नहीं: श्रवण कुमार

जेडीयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगी, जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। श्रवण कुमार ने साफ किया कि बिहार में शराबबंदी कानून की कोई समीक्षा नहीं होगी और यह आग

By : sawan kumar
जेडीयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को, शराबबंदी कानून पर कोई समीक्षा नहीं: श्रवण कुमार

जेडीयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - बिहार नई सरकार बनते ही एक बार फिर से शराब बंदी कानून हटाने की मांग तेज हो गई है। एनडीए के कई दल के नेता  बिहार से शराब बंदी कानून को हटाने के लिए बार- बार बयानबाजी करते हुए दिख रहे हैं। आंनद माधव, जीतन राम मांझी और कई दल के नेताओं ने नई सरकार बनते ही बिहार से शराब बंदी कानून की समीझा की बात कही है।

इस बीच जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि नई सरकार नीतीश के ही मार्गदर्शन में आगे भी चलेगी, साथ ही साथ बिहार से शराब बंदी कानून हटाने पर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने काही ही सोच विचार कर शराब बंदी कानून लागू किया था, जो कि आगे भी लागू रहेगा । आगे हम आपको बता दें कि पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित होगी।

हाईलाइट्स:

  • 20 अप्रैल को जेडीयू विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई
  • नीतीश कुमार के नेतृत्व में तय होगी आगे की रणनीति
  • नई सरकार में जेडीयू की भूमिका पर होगा मंथन
  • शराबबंदी कानून की समीक्षा से किया साफ इनकार
  • विरोध करने वालों को दिलाई गई सदन की शपथ की याद
  • श्रवण कुमार बोले- शराबबंदी से महिलाएं संतुष्ट

रणनीति पर होगा मंथन- 

श्रवण कुमार ने बताया कि इस बैठक में जेडीयू के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। नई सरकार में पार्टी की भूमिका क्या होगी और आगे की राजनीतिक रणनीति कैसी होगी, इन सभी मुद्दों पर नीतीश कुमार विस्तार से चर्चा करेंगे। शराबबंदी कानून को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसकी समीक्षा का कोई सवाल ही नहीं है। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार ने गहन विचार-विमर्श के बाद बिहार में शराबबंदी लागू की थी और यह आगे भी जारी रहेगी।

विपक्ष को दिया जवाब- 

उन्होंने कहा कि जो लोग शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में सभी जनप्रतिनिधियों ने इस कानून को लागू रखने की शपथ ली। श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून से राज्य की महिलाओं में काफी संतोष है। सरकार ने मानव श्रृंखला जैसे अभियानों के जरिए आम लोगों तक इसका संदेश पहुंचाया था, जिसका सकारात्मक असर दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें -  रोहिणी आचार्य ने खोल दी सिस्टम की पोल, कहा पहले महिलाओं कोे सुरक्षा और सम्मान दो..

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.