बसपा के इकलौते नवनिर्वाचित विधायक ने जीत के बाद भी प्रशासन पर चुनाव धांधली का लगाया आरोप

बसपा के इकलौते नवनिर्वाचित विधायक ने जीत के बाद भी प्रशासन पर चुनाव धांधली का लगाया आरोप

विधायक सतीश यादव कैमूर प्रशासन उन्हें हराने के प्रयास का आरोप लगाया

बसपा के इकलौते नवनिर्वाचित विधायक ने जीत के बाद भी प्रशासन पर चुनाव धांधली का लगाया आरोप

अजीत कुमार/न्यूज11 भारत

कैमूर/डेस्क: कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीते 14 नवंबर को हुई मतगणना के अंतिम राउंड में पुलिस व बसपा समर्थकों में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने करीब ढाई सौ लोगों पर नामजद व 1000 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं इस मामले में नवनिर्वाचित बसपा विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि 24 राउंड की गिनती हो चुकी थी लेकिन 25 में राउंड की गिनती रोक दी गई. हमें हारने के लिए लोगों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जाने लगा.

वोटो की मार्जिन कम थी इसलिए यह लोग प्रयास कर रहे थे कि किसी तरह से भाजपा के प्रत्याशी को जीता दिया जाए. जबकि भारत निर्वाचन आयोग के नियमावली में यह दर्शाया गया है कि काउंटिंग हाल के भीतर किसी भी पुलिस प्रशासन को अंदर नहीं जाना है. लेकिन मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार अपने 50 पुलिसकर्मी के साथ मतगणना हॉल में पहुंचकर हमारे बीएसपी के एजेंट को जबरदस्ती कॉलर पड़कर बाहर निकालने का प्रयास करते रहे. हमारे द्वारा एवं काउंटिंग एजेंट के द्वारा जब भारी विरोध किया जाता है तब पुलिस प्रशासन वहां से हटी.

5:00 काउंटिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन जबरदस्ती मुझे रोका गया 6 घंटे बाद मुझे प्रमाण पत्र दिया गया. हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हुए थे. पर पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां भाजी गई. सैकड़ो निर्दोष लोगों का सर फटा हाथ पैर तोड़ दिया गया. यही नहीं बसपा विधायक ने भारतीय जनता पार्टी व उनके कार्यकर्ताओं पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग चुनाव हारने के बाद भी बाहर में मैसेज सर्कुलेट करके लोगों द्वारा कहा गया कि बीजेपी जीत गई और लोग मिठाई या बांटने लगे. 

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस वह आम लोगों के साथ मारपीट की गई. मोहनिया थाने में बीएसपी के 197 कार्यकर्ताओं पर नामजद व दुर्गावती में भी 50 कार्यकर्ताओं पर नामजद एफआईआर किया गया है. मेरे साथ जो बीएसपी के एजेंट काउंटिंग हाल के अंदर सुबह से लेकर रात 11:00 बजे तक थे उनके ऊपर भी एफआईआर किया गया है. साजिश के तहत पुलिस के द्वारा  निर्दोष लोगों को फंसाया गया है. मैं इस मामले में तमाम अधिकारियों को फैक्स एवं लेटर भी लिखूंगा की जो दोषी पुलिसकर्मी है जिन्होंने निर्दोष लोगों को फसाया है. उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई कर एवं अधिकारियों को सस्पेंड करें. चाहता हूं कि पुलिस के द्वारा सभी एफआईआर को रद्द किया जाए.

यह भी पढ़ें: दिनारा में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब की बोतल बरामद; पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

चाईबासा में जश्न के बीच भड़की आग! बड़ा हादसा टला

झारखंड

चाईबासा में जश्न के बीच भड़की आग! बड़ा हादसा टला

Samrat Chaudhary Oath: बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम, आज शपथ लेंगे सम्राट

बिहार

Samrat Chaudhary Oath: बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम, आज शपथ लेंगे सम्राट

बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री होंगे। आज (बुधवार) 11 बजे दिन में वे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ