विश्वास मत जीतते ही बीजेपी दफ्तर में जश्न, पटना मुख्यालय में आतिशबाजी और मिठाई वितरण

विश्वास मत जीतते ही बीजेपी दफ्तर में जश्न, पटना मुख्यालय में आतिशबाजी और मिठाई वितरण

विश्वास मत हासिल करने के बाद पटना भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

विश्वास मत जीतते ही बीजेपी दफ्तर में जश्न पटना मुख्यालय में आतिशबाजी और मिठाई वितरण

विश्वास मत जीतते ही बीजेपी दफ्तर में जश्न |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा विश्वास मत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय, पटना में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

हाइलाइट्स:

  • विश्वास मत के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न
  • आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी
  • नेताओं ने बताया—जनता के भरोसे की जीत
  • कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
  • जोरदार नारेबाजी से गूंजा मुख्यालय

भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और जीत का जश्न मनाया।

विश्वास मत के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न ।

जनता के विश्वास की जीत: प्रेम रंजन पटेल

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह विश्वास मत बिहार की जनता के भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बीजेपी में उत्साह का माहौल

उन्होंने आगे कहा कि इस विश्वास मत से यह साबित हो गया है कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ सरकार बनाई है, वह उस पर खरा उतरने का काम करेगी। इससे पूरे बिहार और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कई नेताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सरोज रंजन पटेल, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, बृजेश सिंह रमन, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, राकेश सिंह, संजय चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में खुशी मनाई।

इसेे भी पढ़ें - बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी से नए एयरपोर्ट तक, जमीन खरीद और योजनाओं पर करोड़ों की मंजूरी

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल