न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले साल (2027) में तीन प्रमुख राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नए प्रभारियों की नियुक्ति कर अपनी चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है. उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं.विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी नियुक्त किया है. उत्तर प्रदेश के लिए जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी को बनाया गया है.
पंजाब के लिए सतीश पुनिया को पंजाब का नया प्रभारी बनाया है. जबकि अगले साल दिसम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग को सौंपी गई है.
बता दें कि महाराष्ट्र के विनोद तावड़े बीजेपी के वरिष्ठ नेता तो हैं ही, इस समय वह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. उन्हें देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण राज्य उत्तर का राज्य का प्रभारी बनाया है. इतना ही नहीं, मिशन 2029 के लिहाज से भी यूपी सबसे अहम राज्य है. ऐसे में इस राज्य की कमान तावड़े को सौंपना अहम माना जा रहा है.
पंजाब को भी बीजेपी महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित राज्य मानकर चल रही है. अगले साल यहां भी चुनाव होने हैं. ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पुनिया को इस राज्य की जिम्मेदारी भी सौंपना काफी अहम समझा जा रहा है. उनके सामने पार्टी को पंजाब में स्थापित करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की चुनौती है. पुनिया के पूर्व के राजनीतिक अनुभव को बीजेपी यहां भुनाना चाहती है.
तरुण चुघ बने गुजरात के प्रभारी
भाजपा सांसद तरुण चुघ पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. उनके अनुभवों को देखते हुए ही बीजेपी ने उन्हें गुजरात का प्रभार सौंपा है. वैसे तो गुजरात भाजपा का मजबूत गढ़ है, लेकिन भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. चुघ की नियुक्ति से संगठन को और प्रभावी मजबूती मिले, ऐसा पार्टी का भी सोचना है.
यह भी पढ़ें: पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, एक हत्या की जांच में खुला दूसरे कत्ल का राज