गुजरात-महाराष्ट्र मॉडल पर बनेगी बिहार की सड़कें, मंत्री कुमार शैलेंद्र ने दिखाया हाईटेक विजन

गुजरात-महाराष्ट्र मॉडल पर बनेगी बिहार की सड़कें, मंत्री कुमार शैलेंद्र ने दिखाया हाईटेक विजन

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने विभाग की कमान संभालते ही बिहार में हाईटेक सड़क निर्माण का विजन पेश किया। उन्होंने इंजीनियरों को दूसरे राज्यों में ट्रेनिंग भेजने और आधुनिक तकनीक अपनाने की बात कही।

गुजरात-महाराष्ट्र मॉडल पर बनेगी बिहार की सड़कें मंत्री कुमार शैलेंद्र ने दिखाया हाईटेक विजन

मंत्री कुमार शैलेंद्र ने दिखाया हाईटेक विजन |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -   पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने सोमवार को विभाग का कार्यभार संभालते ही साफ संकेत दिया कि बिहार में अब आधुनिक तकनीक के आधार पर सड़क और पुल निर्माण को नई गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी अत्याधुनिक तकनीक अपनाने की जरूरत है, ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती बेहतर हो सके। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय में पूजा-अर्चना भी की।

हाईलाइट्स - 

  • पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने संभाला विभाग का कार्यभार
  • बिहार में आधुनिक तकनीक से सड़क निर्माण पर रहेगा फोकस
  • इंजीनियरों को दूसरे राज्यों में ट्रेनिंग के लिए भेजने की तैयारी
  • सड़क और पुल परियोजनाओं को हाईटेक तरीके से पूरा करने का दावा
  • नीतीश कुमार के रोडमैप को और तेज़ी से आगे बढ़ाने की बात कही
     

इंजीनियरों को बाहर भेजकर सिखाई जाएगी नई तकनीक

मंत्री ने कहा कि राज्य में चल रही सड़क, पुल और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने के लिए विभागीय इंजीनियरों को दूसरे राज्यों में भेजा जाएगा। वहां वे आधुनिक निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे और उसी अनुभव को बिहार में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम के साथ हर परियोजना को बारीकी से समझने के बाद योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा, ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे।

नीतीश के रोडमैप को और तेज़ी से आगे बढ़ाने का दावा

खुद को सिविल इंजीनियर बताते हुए कुमार शैलेंद्र ने कहा कि वह अपनी तकनीकी दक्षता का पूरा इस्तेमाल विभागीय कामों में करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सड़क विकास मॉडल को और बेहतर गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि बिहार का इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत बन सके।

इसे  भी पढ़ें - महिलाओं को जरुरत क्या है...? एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासान,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर विपक्ष का जोरदार हमला

संबंधित सामग्री

Muzaffarpur news: बाल आश्रय गृह में रात का सन्नाटा, टूटा ग्रिल और अचानक गायब हुए 10 बच्चे

बिहार

Muzaffarpur news: बाल आश्रय गृह में रात का सन्नाटा, टूटा ग्रिल और अचानक गायब हुए 10 बच्चे

मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे ग्रिल तोड़कर फरार हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।


महिलाओं को जरुरत क्या है...?  एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासान,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर विपक्ष का जोरदार हमला

राजनीति

महिलाओं को जरुरत क्या है...? एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासान,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर विपक्ष का जोरदार हमला

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अपने विवादित बयान और वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। महिलाओं की शिक्षा और आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस और आरजेडी ने सरकार को जमकर घेर

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।