निशांत–मिथलेश समेत सम्राट सरकार के मंत्रियों को VIP बंगले आवंटित, जानें किसको कौन सा मिला आवास !

निशांत–मिथलेश समेत सम्राट सरकार के मंत्रियों को VIP बंगले आवंटित, जानें किसको कौन सा मिला आवास !

सम्राट सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं। VIP इलाकों में बंगला आवंटन को राजनीतिक महत्व और नेताओं की बढ़ती अहमियत से जोड़कर देखा जा रहा है।


निशांत–मिथलेश समेत सम्राट सरकार के मंत्रियों को vip बंगले आवंटित जानें किसको कौन सा मिला आवास

निशांत–मिथलेश समेत सम्राट सरकार के मंत्रियों को VIP बंगले आवंटित |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच सरकारी आवासों का आवंटन भी शुरू हो गया है। सोमवार को बिहार सरकार ने नए मंत्रियों के लिए सरकारी बंगलों और आवासों की सूची जारी कर दी। राजधानी पटना के वीआईपी इलाकों हार्डिंग रोड, देशरत्न मार्ग और गर्दनीबाग स्थित कई प्रमुख सरकारी आवास अब नए मंत्रियों को आवंटित किए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को दिए गए 2 देशरत्न मार्ग स्थित बंगले को लेकर हो रही है। यह वही आवास है, जो पहले विधानसभा अध्यक्ष के नाम से आवंटित हुआ करता था। राजनीतिक हलकों में इसे सरकार के भीतर बढ़ती अहमियत से जोड़कर देखा जा रहा है।

हाईलाइट्स - 

  • बिहार सरकार ने नए मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित किए
  • स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मिला चर्चित 2 देशरत्न मार्ग बंगला
  • शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को आवंटित हुआ 13 हार्डिंग रोड आवास
  • हार्डिंग रोड और गर्दनीबाग के VIP बंगलों को लेकर सियासी चर्चा तेज

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को मिला 13 हार्डिंग रोड आवास

नई कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बने मिथिलेश तिवारी को 13 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। शिक्षा विभाग संभालने के बाद से ही वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और अब उन्हें राजधानी के प्रमुख वीआईपी इलाके में आवास मिला है। वहीं मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला 13/20 दिया गया है। मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र को 12 हार्डिंग रोड स्थित आवास मिला है, जबकि मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया है।

VIP बंगलों के आवंटन को लेकर तेज हुई राजनीतिक चर्चा

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 33 हार्डिंग रोड स्थित बंगला दिया गया है, जबकि मंत्री रामचंद्र प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला 10/20 आवंटित किया गया है। बिहार की नई सरकार में आवास आवंटन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पटना के वीआईपी इलाकों में स्थित सरकारी आवासों का आवंटन सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार के भीतर नेताओं की स्थिति और राजनीतिक महत्व का संकेत भी माना जाता है। आने वाले दिनों में सभी मंत्री अपने नए आवासों से विभागीय कामकाज संभालते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें - अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

संबंधित सामग्री


महिलाओं को जरुरत क्या है...?  एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासान,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर विपक्ष का जोरदार हमला

राजनीति

महिलाओं को जरुरत क्या है...? एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासान,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर विपक्ष का जोरदार हमला

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अपने विवादित बयान और वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। महिलाओं की शिक्षा और आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस और आरजेडी ने सरकार को जमकर घेर


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

New Four Lane In Bihar: आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

बिहार

New Four Lane In Bihar: आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना में 115 करोड़ की लागत से मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे।