महिलाओं को जरुरत क्या है...? एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासान,शिक्षा मंत्री ...

महिलाओं को जरुरत क्या है...? एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासान,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर विपक्ष का जोरदार हमला

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अपने विवादित बयान और वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। महिलाओं की शिक्षा और आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस और आरजेडी ने सरकार को जमकर घेर


महिलाओं को जरुरत क्या है  एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान पर घमासानशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर विपक्ष का जोरदार हमला

महिलाओं को जरुरत क्या है...? |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - बिहार की नई सरकार के गठन के साथ ही शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अपने विवादित बयानों और वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। “महिलाओं को जरूरत क्या है..... एजूकेशन / एजिटेशन ?” और “बेटियों को सड़क पर उतरने की क्या जरूरत है?” जैसे बयानों को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और आरजेडी ने इसे महिलाओं के अधिकार और शिक्षा के खिलाफ मानसिकता बताते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल “महिलाओं को जरूरत क्या है..... एजूकेशन / एजिटेशन ?” इस बयान में ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि शिक्षा मंत्री द्वारा एजूकेशन बोला गया है या फिर एजिटेशन.. जिसको लेकर विपक्ष ने जोरदार हमला किया है जिसके बाद बिहार कि राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। 

एजुकेशन बनाम एजिटेशन बयान से मचा सियासी घमासान

दरअसल, पटना में टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जब शिक्षा मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  “महिलाओं को जरूरत क्या है..... एजूकेशन / एजिटेशन ?” इस बयान में ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि शिक्षा मंत्री द्वारा एजूकेशन बोला गया है या फिर एजिटेशन.. जिसको लेकर विपक्ष ने जोरदार हमला किया है जिसके बाद बिहार कि राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। आरजेडी और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह बयान महिलाओं की शिक्षा, आंदोलन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमजोर करने वाला है।

कांग्रेस बोली- बीजेपी की असली मानसिकता सामने आई

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने शिक्षा मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी की महिला विरोधी सोच एक बार फिर उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के पढ़ने, सवाल उठाने और आंदोलन करने पर आपत्ति जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां पढ़ेंगी, नेतृत्व करेंगी, विरोध करेंगी और अपने अधिकारों के लिए आवाज भी उठाएंगी। किसी सामंती सोच से उन्हें रोका नहीं जा सकता।

झाड़-फूंक वाले वीडियो पर भी बढ़ा विवाद

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंदिर परिसर में झाड़-फूंक कराते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भी विपक्ष लगातार तंज कस रहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब बिहार में झाड़-फूंक के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की तैयारी हो रही है। आरजेडी ने दावा किया कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पहले ही बदहाल है और अब ऐसे वीडियो सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक बहस तेज

दोनों वीडियो सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्री से जवाब मांग रहा है, जबकि बीजेपी की ओर से अब तक विवाद पर कोई विस्तृत सफाई सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें - दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

संबंधित सामग्री

Muzaffarpur news: बाल आश्रय गृह में रात का सन्नाटा, टूटा ग्रिल और अचानक गायब हुए 10 बच्चे

बिहार

Muzaffarpur news: बाल आश्रय गृह में रात का सन्नाटा, टूटा ग्रिल और अचानक गायब हुए 10 बच्चे

मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे ग्रिल तोड़कर फरार हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।


निशांत–मिथलेश समेत सम्राट सरकार के मंत्रियों को VIP बंगले आवंटित, जानें किसको कौन सा मिला आवास !

राजनीति

निशांत–मिथलेश समेत सम्राट सरकार के मंत्रियों को VIP बंगले आवंटित, जानें किसको कौन सा मिला आवास !

सम्राट सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं। VIP इलाकों में बंगला आवंटन को राजनीतिक महत्व और नेताओं की बढ़ती अहमियत से जोड़कर देखा जा रहा है।

गुजरात-महाराष्ट्र मॉडल पर बनेगी बिहार की सड़कें, मंत्री कुमार शैलेंद्र ने दिखाया हाईटेक विजन

राजनीति

गुजरात-महाराष्ट्र मॉडल पर बनेगी बिहार की सड़कें, मंत्री कुमार शैलेंद्र ने दिखाया हाईटेक विजन

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने विभाग की कमान संभालते ही बिहार में हाईटेक सड़क निर्माण का विजन पेश किया। उन्होंने इंजीनियरों को दूसरे राज्यों में ट्रेनिंग भेजने और आधुनिक तकनीक अपनाने की बात कही।

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।