29 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, शाम 5 बजे सचिवालय में मंथन; जुटेंगे बड़े अफसर

29 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक पटना सचिवालय में शाम 5 बजे होगी। बैठक में बड़े फैसलों और विकास योजनाओं पर मंथन होने की उम्मीद है।

By : sawan kumar
29 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, शाम 5 बजे सचिवालय में मंथन; जुटेंगे बड़े अफसर

29 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना - बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 5:00 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष, पटना में होगी।

हाईलाइट्स - 

  • 29 अप्रैल को शाम 5 बजे पटना सचिवालय में कैबिनेट बैठक
  • मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
  • कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना
  • सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश
  • सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती

सीएम और वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद

जारी पत्र के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल के प्रधान सचिव, विकास आयुक्त समेत सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है।

सभी विभागों को दी गई तैयारी के निर्देश

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को बैठक के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही भवन, बिजली, पेयजल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बैठक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। सचिवालय परिसर में सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकास कार्यों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 5 बदमाश, 2 बाइक, 10 मिनट में बैंक से कैश-गहने साफ

 

संबंधित सामग्री

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS समिट एवं गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की टीम झारखण्ड के देवघर पहुंची

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मंगलवार सुबह सरकारी ई-मेल आईडी पर भेजा गया। 

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रद्द, JSSC ने जारी की अधिसूचना

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रद्द, JSSC ने जारी की अधिसूचना

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन संख्या 24/2024 एवं 25/2024 के तहत प्रस्तावित झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को रद्द कर दिया है.

Bihar Weather : बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतवानी

Bihar Weather : बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतवानी

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में कैमूर, सासाराम, गयाजी और बक्सर शामिल है। <br/>