न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन संख्या 24/2024 एवं 25/2024 के तहत प्रस्तावित झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को रद्द कर दिया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के पत्र संख्या 4164, दिनांक 23 जून 2026 के माध्यम से उक्त भर्ती से संबंधित अधियाचना वापस ले ली गई है. इसके बाद आयोग ने विज्ञापन संख्या 24/2024 एवं 25/2024 को निरस्त करने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें- हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में दाखिल जनहित पर आया झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, याचिका खारिज