AI समिट में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरुरी

AI समिट में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरुरी

पटना में आयोजित AI समिट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब बनाने का रोडमैप पेश किया। उन्होंने प्रशासनिक कामकाज में AI के इस्तेमाल पर जोर देते हुए अधिकारियों को समयसीमा मे

ai समिट में cm सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान बोले- विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरुरी

AI समिट में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना  -   राजधानी पटना में आयोजित एआई समिट के मंच से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे ले जाने का बड़ा विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य अब बुनियादी सुविधाओं के दौर से आगे निकलकर डिजिटल बदलाव की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों को मजबूत करने के बाद अब समय बिहार को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब बिहार भी विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाए। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का इतिहास ज्ञान, गणित और सभ्यता का केंद्र रहा है और अब राज्य फिर से नई पहचान बनाने की तैयारी में है। इसी सोच के साथ एआई समिट का आयोजन किया गया, ताकि बिहार को आधुनिक तकनीक के जरिए नई दिशा दी जा सके।

हाईलाइट्स - 

  • पटना AI समिट में CM सम्राट चौधरी ने डिजिटल बिहार का विजन पेश किया
  • 30 दिनों में काम पूरा नहीं होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी
  • सरकारी टेंडर प्रक्रिया में AI के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ने का दावा
  • बिहार में मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान
  • बिहार को IT और टेक्नोलॉजी हब बनाने पर सरकार का फोकस

प्रशासन में एआई के इस्तेमाल पर जोर

मुख्यमंत्री ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों को 30 दिनों के भीतर निपटाना अनिवार्य होगा। यदि तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ, तो 31वें दिन संबंधित अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब फाइलों को लंबे समय तक दबाकर रखने की संस्कृति खत्म की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में भवन निर्माण विभाग के टेंडर प्रक्रिया में एआई तकनीक का प्रयोग किया गया, जिससे पारदर्शिता बढ़ी और सरकारी धन की बचत भी हुई। सम्राट चौधरी ने कहा कि अब नेताओं और अधिकारियों को तकनीक के प्रति जागरूक और “टेक सेवी” बनना होगा, ताकि आधुनिक सिस्टम का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच सके।

बिहार को आईटी और शिक्षा का केंद्र बनाने की तैयारी

समिट में मौजूद उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव, आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा और आईटी सचिव अभय सिंह ने भी बिहार को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार सदियों से ज्ञान और अर्थशास्त्र की भूमि रहा है, इसलिए एआई जैसे विषय पर यहां गंभीर चर्चा होना स्वाभाविक है। वहीं आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर विभाग में एआई आधारित व्यवस्था लागू हो, जिससे लोगों को तेज और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। उन्होंने देश और विदेश के निवेशकों से बिहार में तकनीकी निवेश करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने प्रवासी बिहारियों से भी राज्य के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में बिहार में गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री की विशेष यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी, ताकि राज्य शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में भी नई पहचान बना सके।

इसे भी पढ़ें - NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

संबंधित सामग्री

549 करोड़  गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाला महासेतु खतरे में ! स्पैन में गैप,बड़े हादसे की आशंका के बाद भारी वाहनों पर रोक

बिहार

549 करोड़ गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाला महासेतु खतरे में ! स्पैन में गैप,बड़े हादसे की आशंका के बाद भारी वाहनों पर रोक

गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाले जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में स्पैन गैप और पाया धंसने की सूचना से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है, जबकि विशेषज्ञ टीम से पुल की जांच

NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

राजनीति

NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NEET परीक्षा के दिन बिहार के सभी परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। साथ ही सामाजिक संगठनों और जिला प्रशासन को पेयजल, शरबत और

गंगा किनारे दौड़ेगा विकास, बिहार में 16 हजार करोड़ से बनेंगे तीन बड़े फोरलेन कॉरिडोर

बिहार

गंगा किनारे दौड़ेगा विकास, बिहार में 16 हजार करोड़ से बनेंगे तीन बड़े फोरलेन कॉरिडोर

बिहार सरकार गंगा किनारे तीन बड़े फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करेगी, जिन पर 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।

कुछ लोग फूल बरसाते हैं, कुछ पत्थर…पत्थरबाजी पर बोले जीतन राम मांझी, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें...

राजनीति

कुछ लोग फूल बरसाते हैं, कुछ पत्थर…पत्थरबाजी पर बोले जीतन राम मांझी, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें...

गया में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नियुक्ति पत्र बांटने के बाद उन पर हुई पत्थरबाजी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कुछ लोग फूल बरसाते हैं, कुछ पत्थर…

मुंगेर से मिर्जा चौकी तक फोरलेन सड़क जून तक होगी तैयार, 3792 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान

राजनीति

मुंगेर से मिर्जा चौकी तक फोरलेन सड़क जून तक होगी तैयार, 3792 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान

मुंगेर से भागलपुर होते हुए मिर्जा चौकी तक बन रही 124.41 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से जारी है। 3792 करोड़ की इस परियोजना के जून तक पूरा होने से लोगों का सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा।