न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची इलाके में पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमसेर और भोला के रूप में हुई है. दोनों के पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है.
कोतवाली थाना प्रभारी सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से गुप्त सूचना मिल रही थी कि पुरानी रांची स्थित चिन्मय कारखाना के आसपास दोनों युवक ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार चला रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की.
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचकर दोनों को 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दोनों युवकों के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनो युवको जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- हीट वेव को लेकर श्रम विभाग और झारखण्ड चैम्बर के पदाधिकारियों की बैठक, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर