हीट वेव को लेकर श्रम विभाग और झारखण्ड चैम्बर के पदाधिकारियों की बैठक, आवश्यक व्य...

हीट वेव को लेकर श्रम विभाग और झारखण्ड चैम्बर के पदाधिकारियों की बैठक, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

हीट वेव को लेकर श्रम विभाग और झारखण्ड चैम्बर के पदाधिकारियों की बैठक आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के अनुपालन के लिए श्रम विभाग, झारखण्ड सरकार के अधिकारियों एवं फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज चैम्बर भवन में हुई. बैठक में उपस्थित श्रम अधीक्षक, रांची एतवारी महतो ने भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सलाहों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव से बचाव हेतु सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, कपड़ा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटल एवं अन्य संस्थानों को आवश्यक सावधानियाँ अपनानी चाहिए.

बैठक में सभी प्रतिष्ठानों में ठंडे पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज, नींबू पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि श्रमिकों, कर्मचारियों एवं आमजनों को गर्मी से राहत मिल सके. साथ ही विभिन्न व्यावसायिक संगठनों एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स से अपनी ओर से भी जन-जागरूकता हेतु अपील जारी करने का आग्रह किया गया. बैठक में भारत सरकार द्वारा जारी सलाह पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही एनजीओ एवं सामुदायिक समूहों को सार्वजनिक स्थलों पर पानी, छाछ एवं अन्य राहत पेय पदार्थों के स्टॉल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

इसके अतिरिक्त लू से प्रभावित व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार एवं त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उपायों पर भी चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आमजनों से अपील की कि वे अत्यधिक धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें. 

झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि भीषण गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सभी औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सामाजिक जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने कर्मचारियों, श्रमिकों एवं ग्राहकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने राज्य के सभी उद्योगों, व्यवसायियों एवं व्यापारिक संगठनों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में हिट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ. चैम्बर के श्रम उप समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने कहा कि चैम्बर समाज के विभिन्न संगठनों, एनजीओ के साथ मिलकर आमजनों को राहत पहुँचाने एवं जागरूकता अभियान चलाने में सहयोग करेगा, ताकि भीषण गर्मी के दौरान जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके.

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, श्रम एवं ईएसआईसी उप समिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत, सदस्य राजीव चौधरी, सतीश कुमार, श्रम विभाग के पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें- सभी मतदान केंद्रों पर अन मैप्ड मतदाताओं की सूची देखने बड़ी संख्या में आ रहे मतदाता

 

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश