Monday, May 5 2025 | Time 00:20 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


पूर्व पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड मामले में धीरज मिश्रा व सत्यम पाठक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

पूर्व पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड मामले में धीरज मिश्रा व सत्यम पाठक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की हत्या के आरोपियों धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. रांची सिविल कोर्ट ने CJM (चीफ ज्यूडीश्यल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट में विधानसभा थाना के द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी करने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. पुलिस ने वारंट जारी होने के बाद वारंट प्राप्त भी कर लिया है. वहीं इसके बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश और तेज हो जाएगी. बता दें कि पिछले महीने शाम में धुर्वा में वेद प्रकाश को गोली मार दी गई थी. दिल्ली में लंबे इलाज के बाद वेद प्रकाश की तीन अगस्त को मृत्यु हो गई थी.

 

अधिक खबरें
धुर्वा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने एक युवक को रौंदा, मौके पर हुए मौत
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 7:38 PM

धुर्वा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ने एक युवक को रौंदा, जिसे उसकी मौके पर मौत हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. घटना घटना पारस अस्पताल के नजदीक जगन्नाथपुर मंदिर पानी टंकी के पास की हा. घटनके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है.

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बुंडू के आदिवासी छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं को जाना
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 7:20 PM

झारखंड के कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने रविवार को बुंडू स्थित आदिवासी छात्रावास का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली. मंत्री के साथ तमाड़ के विधायक श्री विकास कुमार मुंडा भी उपस्थित रहे.

Weather Update: राज्य के कई जिलों मं हो सकती है मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 6:38 PM

मौसम विभाग ने चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कियाहै. रांची मौसम केंद्र के मुताबिक चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.

वक्फ विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज का डोरंडा स्थित उर्स मैदान में प्रदर्शन, बड़ी संख्या में लोग शामिल
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 4:55 PM

रांची के डोरंडा स्थित उर्स मैदान में वक्फ विधेयक 2025 के खिलाफ मुस्लिम समाज जमा हो रहें है. वक्फ विधेयक के विरोध सभा में पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता बंधु तिर्की भी डोरंडा उर्स मैदान पहुंचे. झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन में शामिल होने डोरंडा उर्स मैदान पहुँच रहे हैं . केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए वक्फ विधेयक 2025 को रद्द करने की मांग जोर पकड़ रही है.

धरती आबा के नाम रांची में ऐतिहासिक आयोजन, संस्कृति मंत्रालय मनाएगा ‘गौरव दिवस’
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 4:30 PM

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जननायक और जनजातीय समाज के गौरव धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन रांची में आयोजित किया जा रहा है. संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से कलिंगा भारती फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा यह कार्यक्रम 11 मई 2025 को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में 'गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा.