न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मौसम विभाग ने चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कियाहै. रांची मौसम केंद्र के मुताबिक चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.