न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने अपराधियों की कमर तोड़ कर रख दी है. 2017 से लेकर 2025 के बीच राज्य पुलिस ने 15,000 से अधिक एनकाउंटर किए हैं. इसके तहत 256 कुख्यात अपराधी को ढे़र किए जबकि 31,960 अपराधी गिरफ्तार हुए.
ये अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया जा रहा है, इसका साफ उद्देश्य अपराधमुक्त सुरक्षित उत्तर प्रदेश बनाना है. यूपी में सबसे अधिक कार्रवाई मेरठ जोन में हुई है, यहां 4453 एनकाउंटर दर्ज किए गए हैं. पुरे प्रदेश में हुए अभियान का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है.
सरकारी आंकड़ों को अगर देखें तो राज्य भर में अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत 79,984 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. एनएसए के तहत 930 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. 142 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति धवस्त की गई है. पुलिस कार्रवाई के दौरान कई अपराधी घायल भी हुए. सैकड़ों अपराधियों ने आत्मसमर्पण भी किया. योगी सरकार का कहना है यह अभियान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व सुरक्षा की भावना को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है. राज्य सरकार स्पष्ट संदेश दिया है- “अपराध के लिए कोई जगह नहीं, कानून के आगे सब बराबर”
ये भी पढ़ेंः- Proposal को समझ लिया Job opportunity, मैसेज पढ़ कर आप हो जाएंगे लोट-पोट..