न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने चरमराती अर्थव्यवस्था व आतंकवाद के लिए प्रसिद्ध तो है ही साथ में अपनी स्वास्थय सेवाओं के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती है. पाकिस्तान के कई हिस्सो में डायबिटीज व दिल की बीमारी जैसी अन्य गंभीर समस्याएं भी बढ़ रही है. पर वहीं एक हिस्सा ऐसा भी है जहां लोग लंबी उम्र जीते हैं और काफी सेहतमंद भी होते हैं. पीओके में स्थित हुंजा घाटी एक ऐसी जगह है जहां लगभग हर व्यक्ति बेहद हेल्दी व लंबे समय तक जीने वाले माने जाते हैं. यहां के लोग लगभग 120 साल तक जिंदा रहते हैं. अब आपके मन में ये सवाल जरुर उठ रहा होगा कि हुंजा घाटी के लोग इतने फिट व हेल्दी कैसे रहते हैं.
यहां को लोगों का हेल्थ सीक्रेट कोई महंगी दवाई या महंगी ट्रीटमेंट से नहीं होता, बल्कि एक नेचुरल तेल है, जो कि बीमारियों से दूर रख कर लंबी उम्र देती है. हुंजा घाटी में ये तेल पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. लोग इसे स्कीन व बालों के लिए पोषण व गंभीर बीमारियों से सुरक्षा के लिए अपनाते हैं.
इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है, स्कीन व बालों के लिए पोषण व बीमारियों के लिए सुरक्षा अपनाते हैं, यही घाटी का तेल यहां के लोगों के हेल्दी जीवन व लंबी उम्र के मुख्य कारण है.
आइए जानते हैं इस खुबानी तेल से मिलने वाले बैनिफिट्स के बारे में..
क्या है कड़वी खुबानी का तेल?
यह तेल खुबानी के बीजों से बनाया जाता है, इसमें एक खास तत्व पाया जाता है जिसे एमिग्डालिन कहते हैं. माना जाता है कि इसमें कैंसर-रोधी गुण भी पाए जाते हैं. हालांकि इसके फायदे के वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन इसके इस्तेमाल करने वाले लोग पॉजिटिव एक्सपीरियंस बताते हैं.
कड़वी खुबानी के तेल के फायदे
जोड़ों में दर्द से राहत- जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है. कई लोगों का कहना है कि अगर रोजाना इस तेल से हल्के मालिश की जाए तो इससे जोड़ों के दर्द में राहत पहुंच सकती है, इससे दर्द, सूजन, अकड़न कम होने में मदद मिलती है. यह तेल त्वचा के अंदर जाकर मसल्स व जोड़ों को गर्माहट पहुंचाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. दर्द से भी राहत मिलती है.
स्कीन व बालों के लिए राहत-
कड़वे खुबानी बीज के तेल स्कीन व बालों के लिए नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है. इसमें विटामिन ई, सी और ओमेगा फैटी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि स्कीन को मुलायम, हेल्दी व निखरी बनाता है. तेल स्कीन में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है. इससे ड्राई व रुखी स्कीन में नमी बनी रहती है.
कैंसर के बचाव में मददगार-
कई लोगों का मानना है कि इस खुबानी बीजों का सेवन करने से कैंसर के बचाव में सहायता मिलता है. इस बीज में एमिग्डालिन नामक नेचुरल तत्व पाया जाता है. रिसर्च के अनुसार इससे कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है. हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिल पाया है. इसलिए इसका सेवन करने से पहले सावधानी बरतना जरुरी है. डॉक्टर के सलाह के बिना इसका प्रयोग करना अनुचित है.
ये भी पढ़ेंः- Germany Time Change: जर्मनी में 1 घंटा कम हुआ समय, Daylight Saving Time के हिस्से के रूप में पीछे हुई घड़ी की सुई