न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कार्यपालक अभियंता कार्यालय ने प्रेस विपज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि 21 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक रुक्का डैम से पेय जलापूर्ति बाधित रहेगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा इसकी वजह बताते हुए कहा गया कि इस दौरान विभाग राइजिंग पाइप लाइन में मरम्मति का काम करेगा, जिसके कारण इस दौरान पेयजलापूर्ति नहीं हो सकेगी.
इन इलाकों में पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी
हिन्दपीढ़ी, ओसीसी, मेनरोड, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू रोड, रिम्स, बूटी, बीआईटी, विकास, इरबा, कोकर, लालपुर, चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन, नामकुम, रातू रोड आदि इलाकों में 21 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक रुक्का डैम से पेय जलापूर्ति बाधित रहेगी.

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम