यहां दामाद नहीं बिकते ! एक आने की तकरार ने खत्म किया दहेज, बदली बिहार के 3 गांव की तकदीर

यहां दामाद नहीं बिकते ! एक आने की तकरार ने खत्म किया दहेज, बदली बिहार के 3 गांव की तकदीर

गया के तीन गांवों में 200 साल पुरानी एक परंपरा ने दहेज जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म कर दिया है।71 सालों से यहां दहेज का एक भी केस दर्ज नहीं हुआ—ये गांव पूरे समाज के लिए मिसाल बन चुके हैं।

यहां दामाद नहीं बिकते  एक आने की तकरार ने खत्म किया दहेज बदली बिहार के 3 गांव की तकदीर

Ai image |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

राहुल कुमार / शेरघाटी - करीब 200 साल पहले एक ‘आने’ को लेकर हुआ मामूली विवाद आज बिहार के तीन गांवों की पहचान बन चुका है। गया जिले के आमस प्रखंड स्थित सुकराडीह, बाघमारा और बागबेड़ा गांवों में दहेज जैसी कुप्रथा पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इन गांवों में पिछले 71 वर्षों से दहेज से जुड़ा एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

सुकराडीह गांव के पूर्व मुखिया रामचंद्र सिंह भोक्ता बताते हैं कि सदियों पहले एक शादी में दहेज की रकम में ‘एक आने’ को लेकर विवाद हुआ था। इस छोटी सी घटना ने इतना बड़ा रूप लिया कि गांव के पूर्वजों ने तत्काल फैसला किया—अब न कोई दहेज देगा, न लेगा। तभी से यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है।

आज भी सख्ती से लागू है नियम

गांव में यदि कोई दहेज लेने या देने की कोशिश करता है, तो पंचायत बैठती है और दोषी को सजा दी जाती है। सामाजिक बहिष्कार तक का प्रावधान है, हालांकि सुधार का मौका भी दिया जाता है। यही कारण है कि यहां यह नियम आज भी पूरी सख्ती से लागू है।

1955 के बाद नहीं आया कोई केस

इन तीनों गांवों में 1955 के बाद से दहेज उत्पीड़न या लेनदेन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जहां पूरे बिहार में दहेज हत्या और उत्पीड़न के हजारों केस दर्ज होते हैं, वहीं ये गांव एक अलग मिसाल पेश करते हैं। यहां शादियां बेहद सादगी से होती हैं। बारात में सीमित लोग जाते हैं, और किसी तरह का तिलक, शगुन या लेनदेन नहीं होता। यहां तक कि रिश्ते तय होने के समय भी कोई उपहार नहीं दिया जाता।

गरीब बेटियों की भी होती है शादी

समाज की खास बात यह है कि संपन्न परिवारों के लड़के गरीब घर की बेटियों से बिना दहेज शादी करते हैं। अगर किसी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो, तो गांव के लोग मिलकर शादी की जिम्मेदारी उठाते हैं। गांव के लोगों का मानना है कि शिक्षा ने भी इस परंपरा को मजबूत किया है। आज गांव के कई युवा सरकारी नौकरियों में हैं, लेकिन उन्होंने भी बिना दहेज शादी कर समाज के नियमों का पालन किया है।

समाज की एकजुटता ही ताकत

भोक्ता समाज के लोग हर साल गांव में बैठक करते हैं, जहां सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा होती है। यही एकजुटता इस परंपरा को जीवित रखे हुए है। जहां एक ओर बिहार में दहेज के कारण हर साल हजारों महिलाएं प्रताड़ित होती हैं, वहीं ये तीन गांव साबित करते हैं कि अगर समाज ठान ले, तो कुप्रथाओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

गांव के लोग कहते हैं कि अगर अन्य समाज भी विवाह को सादगी और समानता के साथ अपनाएं, तो दहेज जैसी कुप्रथा खत्म हो सकती है। इसके लिए किसी कानून से ज्यादा जरूरी है—समाज की सोच में बदलाव।

इसे भी पढ़ें - पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, लुटेरे तो आए ही थे, लेकिन अंदर का खेल बना सबसे बड़ा सस्पेंस

संबंधित सामग्री

बिहार में बड़ा बदलाव: राजस्व कर्मचारियों का बदलेगा पदनाम, अब बनेंगे असिस्टेंट रिवेन्यू ऑफिसर!

बिहार

बिहार में बड़ा बदलाव: राजस्व कर्मचारियों का बदलेगा पदनाम, अब बनेंगे असिस्टेंट रिवेन्यू ऑफिसर!

बिहार में हड़ताली राजस्व कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच गई है, जिसमें कई मांगों पर सहमति बन चुकी है।कर्मचारियों का पदनाम बदलकर “असिस्टेंट रिवेन्यू ऑफिसर” करने और हड़ताल अवध

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, लुटेरे तो आए ही थे, लेकिन अंदर का खेल बना सबसे बड़ा सस्पेंस

क्राइम

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, लुटेरे तो आए ही थे, लेकिन अंदर का खेल बना सबसे बड़ा सस्पेंस

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद लुटेरों ने लाखों के गहने लूट लिए। लेकिन वारदात के दौरान अंदर जो हुआ, वही इस पूरे मामले को बना रहा है सबसे बड़ा सस्पेंस।

दरभंगा में अतिक्रमण पर सख्ती: खुद हटाएं कब्जा, वरना बुलडोजर के साथ खर्च भी वसूलेगा प्रशासन

बिहार

दरभंगा में अतिक्रमण पर सख्ती: खुद हटाएं कब्जा, वरना बुलडोजर के साथ खर्च भी वसूलेगा प्रशासन

दरभंगा में सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज किया जाएगा, जहां लोहिया चौक से पंडासराय तक बुलडोजर ...

सीएसपी बैंक लूट कांड का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, हथियार व नगदी बरामद

क्राइम

सीएसपी बैंक लूट कांड का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, हथियार व नगदी बरामद

इमामगंज पुलिस ने पीएनबी सीएसपी बैंक लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हथियार, नगदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बड़ी पहल, राज्यपाल ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का किया उद्घाटन

राजनीति

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बड़ी पहल, राज्यपाल ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का किया उद्घाटन

पटना में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का राज्यपाल ने उद्घाटन किया।उन्होंने रक्तदान, टीबी मुक्त बिहार और नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया।