शुभम हत्याकांड की ख़बर प्रसारित होने पर भड़के सांसद के समर्थक, अरूप चटर्जी ने की NIA जांच की मांग

शुभम हत्याकांड की ख़बर प्रसारित होने पर भड़के सांसद के समर्थक, अरूप चटर्जी ने की NIA जांच की मांग

शुभम हत्याकांड की ख़बर प्रसारित होने पर भड़के सांसद के समर्थक अरूप चटर्जी ने की nia जांच की मांग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
धनबाद के सोनारडीह में शुभम यादव की हत्याकांड से जुड़ी ख़बर चलाने पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक भड़क गए हैं. बाघमारा विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कतरास थाने में आवेदन देकर न्यूज 11 और सीनियर पत्रकार अरूप चटर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि न्यूज़ 11 द्वारा प्रसारित एक समाचार में जानबूझकर सांसद ढुल्लू महतो का नाम कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के साथ जोड़ा गया..जो पूर्णतः निराधार, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण है. इस प्रकार का समाचार न केवल एक जनप्रतिनिधि की मानहानि करता है, बल्कि आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य भी करता है.

DGP को लिखे शुभम के पत्र की कॉपी

किस ख़बर पर भड़के ढुल्लू के समर्थक?
धनबाद के सोनारडीह इलाके में 16 अप्रैल की देर शाम शुभम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था. शुभम ने धनबाद सांसद और गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग को लेकर DGP को पत्र लिखा था. ना सिर्फ न्यूज 11 भारत, बल्कि कई न्यूज एजेंसियों ने ये ख़बर प्रसारित और प्रकाशित की थी. लेकिन इसी ख़बर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक भड़क गए हैं. जबकि, शुभम की हत्या के बाद उसके भाई बीरू कुमार यादव ने सोनारडीह ओपी प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जो आवेदन दिये हैं. उसमें भी DGP को लिखे शुभम के पत्र का जिक्र किया गया है. आवेदन में लिखा गया है कि, मेरा भाई शुभम यादव क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला व्यापार और रंगदारी का विरोध करता था. जिससे पप्पू दुबे और सांसद ढुल्लू महतो मेरे मृतक भाई से नाराज रहते थे. आवेदन में आगे लिखा है कि, कुछ समय पूर्व ही मेरे मृतक भाई ने सांसद ढुल्लू महतो और कुख्यात इनामी अपराधी प्रिंस खान संबंध की निष्पक्ष जांच के लिए झारखंड के पुलिस महानिदेशक को आवेदन दिया था. अब सवाल उठता है कि, जब शुभम के भाई के आवेदन में शुभम के द्वारा DGP को लिखे पत्र का जिक्र है. जिसमें सांसद ढुल्लू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान के संबंधों की जांच की बात कही गई है. यही नहीं, न्यूज 11 भारत ने जब शुभम द्वारा DGP को लिखे पत्र के आधार पर ख़बर प्रसारित की थी. तब आखिर धनबाद सांसद के समर्थक क्यों भड़क गए.

शुभम के भाई द्वारा FIR के लिए दिए आवेदन की कॉपी

अरूप चटर्जी ने की NIA जांच की मांग
धनबाद के कतरास इलाके में धड़ल्ले से कोयला चोरी हो रहा है. झारखंड हाईकोर्ट ने इसकी CBI जांच का आदेश भी दिया था. लेकिन फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है. न्यूज 11 भारत के सीनियर पत्रकार अरूप चटर्जी फिलहाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड से बाहर हैं. अरुप चटर्जी ने कहा है कि, जैसे ही वे रांची लौटेंगे. मामले की NIA से जांच कराने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर करेंगे. अरूप चटर्जी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. यही नहीं, उन्होंने खुद पर जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है.

यह भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सर्वानंद सोनोवाल और श्रेयसी सिंह की संयुक्त पीसी, जानें क्या कहा

संबंधित सामग्री

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झारखंड

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

झारखंड

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज -चम्पाई सोरेन

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

झारखंड

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

झारखंड

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया