झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- ...

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज -चम्पाई सोरेन

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

मनोज सिंह/न्यूज11  भारत

झाड़ग्राम/डेस्क:  झाड़ग्राम. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, इसी क्रम में वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "विजय संकल्प सभा" में पहुंचे. यहां पूर्व सीएम ने विजय संकल्प सभा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. इस दौरान दोनों के बीच दिखी गर्मजोशी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. 

अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने प्रदेश की टीएमसी सरकार द्वारा आदिवासियों पर किए जा रहे झूठे मुकदमों एवं अत्याचार का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जंगलमहल के कई विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में गया. विकास से कोसों दूर इन गांवों में आदिवासियों पर जो अत्याचार हुआ है, वैसा कहीं और नहीं दिखाई देता. कई गांवों में महिलाओं ने कहा कि उनके परिजनों पर झूठे मुकदमे किए गए हैं. कल एक गांव में पता चला कि वहां के 80 परिवार मुकदमा झेल रहे हैं. यह कैसी राजनीति है? झूठे मुकदमों से आप आदिवासियों को नहीं डरा सकते.

बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि बंगाल में आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन छीन कर, उस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाली आदिवासी महिला को भारतीय जनता पार्टी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठा कर सम्मान दिया, जबकि टीएमसी ने उनका अपमान किया. उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का अपमान करने वालों का हिसाब आदिवासी समाज इन चुनावों में करेगा.

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के लगातार दौरों से जंगलमहल के क्षेत्र में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है. एक अनुमान के मुताबिक, इन चुनावों में इस क्षेत्र की अधिकतर सीटें भाजपा जीत सकती है.

यह भी पढ़ें: धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

संबंधित सामग्री

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 4 राज्यों के क्राइम सिंडिकेट शामिल, झारखंड की कार और ऐप पर कत्ल का ऑर्डर

देश-विदेश

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 4 राज्यों के क्राइम सिंडिकेट शामिल, झारखंड की कार और ऐप पर कत्ल का ऑर्डर

झारखंड के अफसरों को जांच की अहम जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

Bihar News: पीएम मोदी की अपील का असर! आज पैदल ऑफिस पहुंचे बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश

बिहार

Bihar News: पीएम मोदी की अपील का असर! आज पैदल ऑफिस पहुंचे बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश

पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब बिहार सरकार में भी देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आज अपने सरकारी आवास से पैदल कार्यालय पहुंचे।

प्रधानमंत्री की अपील का असर: सिमडेगा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा पैदल पहुंचे न्यायालय

झारखंड

प्रधानमंत्री की अपील का असर: सिमडेगा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा पैदल पहुंचे न्यायालय

पश्चिम बंगाल में बड़ा एक्शन, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास गिरफ्तार

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में बड़ा एक्शन, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास गिरफ्तार