Saturday, Jul 26 2025 | Time 05:05 Hrs(IST)
झारखंड


रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का रेलमंत्री से किया आग्रह

रांची से सिल्ली, मुरी और हजारीबाग के लिए भी मांगी ट्रेन
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का रेलमंत्री से किया आग्रह

न्यूज़11 भारत





रांची/डेस्क: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रांची के लिए विभिन्न मार्गों पर नयी ट्रेनों की मांग की है. यह मांग उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाकात करके उठायी है. संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए 4200 करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं की सौगात दिये जाने पर पहले तो आभार जताया, फिर उन्होंने रांची के लिए नयी ट्रेनों की मांग की. आज की मुलाकात में संजय सेठ ने रेलमंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया कि रांची राजधानी है और यहां से विद्यार्थी, किसान, नौकरी पेशा से जुड़े लोग, व्यवसाय से जुड़े लोग, पर्यटक, विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने वाले लोग रांची से दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे राज्यों और शहरों की यात्रा को जाते हैं, परंतु रांची से सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण उन्हें समस्या होती है। ऐसे में इन रूटों पर रांची से नयी ट्रेनों की बहुत आवश्यकता है. इसके अलावा संजय सेठ ने रांची से सिल्ली, मुरी और हजारीबाग के लिए पैसेंजर और शटल ट्रेन की भी मांग की.

 


 

 


 

अधिक खबरें
पलामू पुलिस को बड़ी सफलता,  किडनैपिंग कॉल से खुला डोडा तस्करी का राज, 8 गिरफ्तार और ₹33 लाख कैश बरामद
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 11:10 PM

पलामू जिले के पिपराटॉड थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एक किडनैपिंग कॉल ने बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध डोडा (अफीम का उप-उत्पाद) तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग 3 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध डोडा, ₹32.90 लाख नगद और चार वाहन जब्त किए हैं.

JPSC ने झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के मॉडल उत्तर आधिकारिक वेबसाइट पर किया जारी
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 11:10 PM

झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या - 03 / 2024) के संबंध में परीक्षार्थियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की है. झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 13 जुलाई को आयोजित झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र का मॉडल उत्तर अपनी वेबसाइट

भारत में 13 हेलीपोर्टों और 2 वॉटर एयरोड्रोमों सहित 162 कार्यशील हवाईअड्डे हैं: केंद्रीय मंत्री
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 11:03 PM

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नागर विमानन मंत्रालय से देश में परिचालित विमानपत्तन, हेलीपोर्ट और वाटर एयरोड्रॉम की संख्या,इन मार्गों का प्रयोग करने वाले यात्रियों की संख्या तथा विगत तीन वर्षों में इसमें की गई वृद्धि तथा इसे आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाये जाने से संबंधित जानकारी मांगी..

अटल क्लिनिक का नाम मदर टेरेसा क्लिनिक करना सरकार की मंशा  को जाहिर करता है: सुधीर श्रीवास्तव
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 10:57 PM

जिस प्रकार झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक होगा.

राज्यपाल की भूमिका को कमजोर करने का प्रयास – लोकतंत्र पर कुठाराघात: प्रतुल शाहदेव
जुलाई 25, 2025 | 25 Jul 2025 | 10:49 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों से राज्यपाल के कुलपति ,प्रति कुलपति एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति करने के निर्णय को समाप्त करने का जो निर्णय लिया गया है, वह पूरी तरह असंवैधानिक, दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र के मूलभूत ढांचे पर सीधा प्रहार है.